{"_id":"57a63a934f1c1b356a2b9023","slug":"mohali-froud-land-froud-two-parties-mohali-police","type":"story","status":"publish","title_hn":" बयाना किसी से और जमीन बेच दी किसी और को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बयाना किसी से और जमीन बेच दी किसी और को
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
crime scene
- फोटो : crime scene demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट रोड स्थित बाकरपुर में आठ कनाल भूमि पर कब्जा लेने को लेकर शनिवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हथियारों से लैस 80 लोग मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। कुछ ही देर बाद सोहाना थाना के प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, जिला पटियाला की तहसील राजपुरा के मंजौली निवाली कुलदीप सिंह, चंडीगढ़ के पलसौरा निवासी बलिंगर सिंह, गुरकर्म सिंह निवासी गांव दादूमाजरा जिला फतेहगढ़ साहिब ने जीरकपुर निवासी बलवंत से 70 लाख रुपये में आठ कनाल जमीन का सौदा किया था। इसके बाद 18 फरवरी 2013 को बयाने के रूप में 20 लाख नगद और 12 लाख रुपये के चेक भी बलवंत को दे दिए थे। जबकि, जमीन की रजिस्ट्री 18 फरवरी 2017 को करवाई जानी थी। आरोप है कि बयाना लेने के बावजूद बलवंत सिंह ने जमीन की रजिस्ट्री दूसरे को कर दी। सूत्रों के अनुसार, जिस व्यक्ति के नाम इस जमीन की रजिस्ट्री हुई, उसने भी जमीन किसी कंपनी को बेच दी। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
कब्जे के बाद की चारे की बिजाई
शनिवार सुबह 10 बजे हथियारों से लैस 80 लोग एयरपोर्ट रोड स्थित गांव बाकरपुर की उस विवादित जमीन पर पहुंच गए। विवादित जमीन पर खड़ा पशुओं का चारा उखाड़ दिया। जिन तीन लोगों ने बयाना देकर जमीन का कब्जा लिया था, उन्होंने इस जमीन पर पशुओं के लिए चारे की बुआई कर रखी थी।