फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Crime, crime in mohali, city news

मोहाली: जब कार में नहीं बैठी तो आईटी कर्मी महिला को पीटा

Wed, 15 Feb 2017 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 15 Feb 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
Mohali Crime, crime in mohali, city news
- फोटो : Demo Pic
सेक्टर-66 में तैनात एक आईटी कंपनी की महिला मुलाजिम को एक युवक ने जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश की। जब वह नहीं मानी तो उसे पीट दिया और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। युवक ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। महिला मुलाजिम की शिकायत पर फेज-11 थाने की पुलिस ने सेक्टर-37, चंडीगढ़ निवासी अभिषेक नामक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक और महिला दोनों एक दूसरे को जानते थे, लेकिन अब दोनों में दोस्ती नहीं है। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-44 निवासी महिला शिवानी अरोड़ा ने इस संबंध में थाना फेज-11 को शिकायत दी है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि वह सेक्टर-66 में आईटी कंपनी में काम करती है। वह ड्यूटी खत्म कर घर जाने के लिए निकली थी, इस दौरान अभिषेक वहां कार लेकर आ गया। आरोपी ने उसे जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश की। जब वह नहीं मानी तो आरोपी गाली गलौच करने लगा। इसके बाद आरोपी कार से उतरकर उसको पीटने लगा। इस दौरान आरोपी ने सामान छीनने की भी कोशिश की। साथ ही उसका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया। आरोपी ने धमकियां दीं कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताएगी तो जान से मार देगा। 
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि वह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर घर पहुंची। उसने बताया कि आरोपी से जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिक्रयोग है कि इससे पहले कुछ इसी तरह का मामला सामने आया था। जब एक व्यक्ति को लड़की पर फोन पर तंग कर रहा था। इसके बाद लड़की की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed