फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Man shot dead outside Mohali SSP office Goldy Brar claimed responsibility

मोहाली में दिनदाहड़े मर्डर: SSP दफ्तर के बाहर व्यक्ति को गोलियों से भूना, गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

Wed, 28 Jan 2026 04:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 28 Jan 2026 04:28 PM IST
सार

मोहाली में व्यक्ति की हत्या हुई है। एसएसपी ऑफिस के बाहर हमलावरों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोलियों से भून दिया। इस घटना से सनसनी फैल गई है। इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है।

विज्ञापन
Man shot dead outside Mohali SSP office Goldy Brar claimed responsibility
मोहाली में व्यक्ति की हत्या। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मोहाली में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए बुधवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। काले रंग की पल्सर बाइक पर आए दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ 15 से 17 राउंड फायर किए। हमले में युवक की पत्नी भी निशाने पर थी, लेकिन गोली सिर को छूते हुए निकल गई और वह बाल-बाल बच गई। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गूरी निवासी गांव रुड़की पुख्ता (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली है। 

विज्ञापन


गुरविंदर सिंह अपनी पत्नी के साथ पहले से दर्ज अफीम के एक मामले की सुनवाई के लिए मोहाली अदालत आया था। हमलावर हत्या के बाद हीरो होम्स सोसायटी के सामने से बनूड़ साइड की तरफ फरार हो गए। पुलिस को मौके से 15 के करीब कारतूस बरामद हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


काले रंग की पल्सर पर आए थे आरोपी
पुलिस के अनुसार गुरविंदर सिंह पर 4 किलो अफीम के साथ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह जमानत पर बाहर था। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह एसएसपी कार्यालय के मुख्य गेट के पास अपनी कार में बैठ रहा था, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पल्सर बाइक पर सवार एक युवक ने टोपी पहन रखी थी और चेहरा आंशिक रूप से ढका हुआ था, जबकि दूसरा सरदार बताया जा रहा है। एक वकील पलविंदर सैनी ने बताया कि पहले आवाज टायर फटने जैसी लगी, लेकिन बाहर आकर देखा तो आरोपी लगातार गोलियां चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में नाकाबंदी, कई टीमें जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार गुरविंदर सिंह को सिर और मुंह पर कई गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डीआईजी रोपड़ रेंज नानक सिंह ने बताया कि हमलावर सेक्टर-82 से होते हुए बनूड़ की ओर फरार हुए हैं। शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। सीआईए स्टाफ समेत कई टीमें जांच में जुटी हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पटियाला पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।

मामला आपसी गैंगवार से जुड़ा हो रहा प्रतीत
पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है। मामला आपसी गैंगवार से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इस मामले में सोहाना थाने में हमलावरों के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। - नानक सिंह, डीआईजी रोपड़ रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed