फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CU video scandal: charges framed against girl student and soldier

सीयू वीडियो कांड: पुलिस ने पेश किया आरोप पत्र, छात्रा और फौजी पर आरोप तय, सन्नी मेहरा व रंकज को क्लीन चिट

Thu, 17 Nov 2022 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Nov 2022 11:12 PM IST
सार

खरड़ पुलिस ने दो माह बाद अदालत में आरोप पत्र पेश किया है। हॉस्टल में छात्राओं की नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सुर्खियों में रहा था। फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार आरोपी छात्रा ने किसी अन्य लड़की का कोई वीडियो नहीं बनाया। 

विज्ञापन
CU video scandal: charges framed against girl student and soldier
मोहाली यूनिवर्सिटी में अश्लील वीडियो का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में खरड़ पुलिस ने बुधवार को अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इसमें आरोपी छात्रा और फौजी संजीव कुमार को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने शिमला निवासी सन्नी मेहता और रंकज वर्मा को क्लीन चिट दे दी है। फोरेंसिक रिपोर्ट से पता चला है कि आरोपी छात्रा ने अपने अलावा किसी अन्य लड़की का कोई वीडियो नहीं बनाया था।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही एसआईटी ने आरोप पत्र में फोरेंसिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि आरोपी छात्रा और आरोपी फौजी संजीव कुमार की लगातार व्हाट्सएप चैट के जरिए बातचीत होती थी। इसमें संजीव कुमार की ओर से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो की मांग की गई थी। आरोपी छात्रा फौजी के व्हाट्सएप पर लगे डीपी फोटो से आकर्षित हो गई थी।
विज्ञापन


इस कारण उसने अपने खुद के फोटो और वीडियो फौजी संजीव कुमार को भेजे थे लेकिन इसके बाद फौजी संजीव कुमार लगातार उसे ब्लैकमेल कर और फोटो और वीडियो भेजने की मांग करता रहा। इसके लिए आरोपी छात्रा ने एलसी हॉस्टल की सातवीं फ्लोर पर बाथरूम नंबर-2 में किसी अज्ञात लड़की का वीडियो बनाने की कोशिश की थी लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने फौजी संजीव कुमार को कुछ दूसरी लड़कियों के सामान्य वीडियो और फोटो भेजे थे। फौजी संजीव कुमार पर भी आरोप तय किए गए हैं। वह जिस मोबाइल नंबर से आरोपी छात्रा से व्हाट्सएप चैट करता था वह नंबर मुकेरियां जिला होशियारपुर के किसी व्यक्ति के नाम पर उसने एक निजी कंपनी से लिया था। इसे वह अपने फोन के दोनों स्लॉट में बदल-बदल कर इस्तेमाल करता था।

पंकज बोला- पूरा भरोसा था कि मेरा भाई बेकसूर है
रंकज वर्मा के भाई पंकज वर्मा ने बताया कि उन्हें पूरा भरोसा था कि उनका भाई बेकसूर है। पहले दिन से ही वह मामले में जांच की बात कह रहे थे। हिमाचल पुलिस ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। इस मामले में उन्होंने सोशल मीडिया पर रंकज की फोटो का गलत इस्तेमाल होने की शिकायत दी थी। हिमाचल पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल किए बिना ही गुमराह करके उसको पंजाब पुलिस के साथ भेज दिया था। वह हिमाचल पुलिस और पंजाब पुलिस के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।


यह था मामला
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 17 सितंबर को कुछ छात्राओं की नहाते हुए वीडियो वायरल होने की खबर फैलने के बाद आधी रात से विद्यार्थियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। मामला हॉस्टल की छात्राओं से जुड़ा होने के कारण बाद में महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी भी मौके पर पहुंचीं थीं। छात्राओं के प्रदर्शन को देखते हुए प्रबंधन ने सीयू को छह दिन के लिए बंद करके पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी। मामले को तूल पकड़ता देख प्रदेश के डीजीपी ने भी तीन महिला उच्च पुलिस अधिकारियों की एक जांच कमेटी बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed