फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   crime, mohali crime, ETO atack, police naka atack

मोहाली में नाके के दौरान ईटीओ पर हमला

Mon, 23 May 2016 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 23 May 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
crime, mohali crime, ETO atack, police naka atack
लूटपाट - फोटो : amar ujala
शहर में शुक्रवार रात को कर एवं आबकारी विभाग के स्पेशल नाके के दौरान ईटीओ रघुबीर सिंह पर अज्ञात लोगों ने  हमला कर दिया। ईटीओ काफी सूझबूझ से अपनी जान बचाई। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस पार्टी ने हवाई फायर कर जान बचाई। थाना सोहाना की पुलिस ने ईटीओ रघुबीर सिंह के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा-341, 353, 186, 506, 148, 149, 120 बी के तहत मामला दर्ज एक ट्रक को जब्त किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह मामला शुक्रवार रात दो बजे का है। कर एवं आबकारी विभाग के मोबाइल विंग पटियाला में तैनात ईटीओ रघुबीर सिंह सनेटा रोड पर नाका लगाकर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान यूपी नंबर का एक ट्रक आया। ट्रक चालक ने गांव वाले रास्ते की तरफ ट्रक मोड़ लिया। ट्रक में पाइप भरे हुए थे। ट्रक के आगे आगे स्कोडा कार चल रही थी। कार में बैठे लोग कार को राह दिखा रहे थे। इसी बीच ईटीओ को संदेह हुआ। उन्होंने अपने गनमैनों को साथ लेकर ट्रक का पीछा किया। ट्रक को लीड कर रही कार को रुकने के लिए कहा। उन लोगों ने अपने अपने वाहन रोक लिए। वहीं, उसमें से कुछ लोग उतरे जिनके हाथ में रॉड व डंडे थे। उन्होंने मारपीट की और भागे। इसके बाद ईटीओ ने अपने गनमैनों को हवाई फायर करने के लिए कहा। साथ ही उनका पीछा जारी रखा। जैसे ही ट्रक सेक्टर-82 के पास पहुंचा तो ईटीओ के गनमैन ने ट्रक के टायर में गोली मार दी। जिसके बाद ट्रक रुक गया। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed