फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   chain snatching, kapoor dhaba owner chain snatching, mohali chain chantching, crime, mohali

कपूर ढाबा मालकिन के साथ चेन स्नैचिंग, वारदात CCTV में कैद

Fri, 29 Apr 2016 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 29 Apr 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
 chain snatching, kapoor dhaba owner chain snatching, mohali chain chantching, crime, mohali
लूट - फोटो : demo pic
मशहूर कपूर ढाबा के मालिक की पत्नी की सोने की चेन दो बाइक सवार युवक झपट कर ले गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। हेमकुंठ पब्लिक स्कूल खरड़ के पास चैन स्नेचर गिरोह के दो सदस्यों ने वारदात अंजाम दी। सोने की दो तोले की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गोबिंद कॉलोनी निवासी कर्मजीत कौर पत्नी प्रेम सिंह देर शाम हेमकुंठ पब्लिक स्कूल के पास से जा रहीं थीं। इस दौरान ब्लैक कलर की पल्सर बाइक सवार दो युवक उनके पास से गुजरे और गले से सोने की चेन झपट कर भाग गए। इसके बाद महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर इकट्ठे हो गए, लेकिन तब तक युवक भागने में सफल रहे। इस घटना के बाद महिलाओं में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस का दावा है कि स्नैचरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा की जिला सचिव ने दी सीसीटीवी फुटेज
स्नैचिंग की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मोहाली भाजपा की जिला सचिव मानसी चौधरी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवक स्नैचिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चौधरी ने घटना की शिकार हुई महिला के साथ सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराने के साथ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन


एसएचओ ने कहा जांच जारी
खरड़ के सिटी थाना के प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि चेन स्नैचिंग की शिकायत मिली है। चेन स्नैचरों की पड़ताल जारी है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में बाइक सवारों की शकल और वाहन का नंबर नहीं है। गौरतलब है कि बाइक पर वारदात को अंजाम दिया गया, उसकी नंबर प्लेट नहीं थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों के सीसीटीवी फुटेज चेहरा कैद नहीं
भाजपा की जिला सचिव के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में चेन स्नैचर कैद हुए हैं, लेकिन इनका हुलिया और बाइक ही दिखाई दे रही है। बाइक पर सवार एक युवक हेलमेट पहने हुए है, जबकि पीछे बैठे युवक ने चेन स्नैचिंग की है। उसकी शकल सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह से कैद नहीं हुई है। संभव है कि पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास अन्य घरों या दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर इनकी पड़ताल करे। हालांकि, भाजपा नेत्री के घर की सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस को जांच में काफी मदद मिल सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed