फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Mohali News ›   After treatment, rap victim, Handover, her faimly, Mohali

दुराचार पीड़िता को इलाज के बाद परिजनों को सौंपा

Sun, 06 Mar 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कुराली
ब्यूरो, अमर उजाला, कुराली Updated Sun, 06 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
After treatment, rap victim, Handover, her faimly, Mohali
rape - फोटो : Demo
पडियाला गांव के मंदबुद्धि और लावारिस केंद्र प्रभ आसरा में नवंबर 2015 में पुलिस ने एक महिला को दाखिल करवाया गया था। महिला से दुराचार के बाद उसके गुप्तांग में तेजधार हथियार छोड़ दिया गया था। अब महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। उपचार और सेवा संभाल बाद उसे परिजनों के सपुर्द किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए संस्था के मुख्य प्रबंधक ने बताया कि 35 वर्षीय महिला को डोहले थाना, जिला लुधियाना की पुलिस ने नवंबर 2015 में प्रभ आसरा संस्था में दाखिल करवाया था। डॉक्टरों ने महिला से दुराचार की पुष्टि की थी। उपचार के दौरान महिला के गुप्तांग से तेजधार हथियार ऑपरेशन से निकाला गया। इसके बाद महिला की हालत में सुधार होना शुरू हो गया और अब वह ठीक है।
विज्ञापन


महिला के ठीक होने पर डोहले पुलिस की उपस्थिति में उसे परिजनों के हवाले किया गया। महिला को लेने के लिए पहुंचे महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक हालत ठीक न होने कारण ही वह घर से अचानक लापता हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर संस्था के सेवादार ने सरकार और प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि ऐसे नागरिकों के लिए एक स्पेशल हेल्प लाइन बनाई जाई। ताकि पीड़ितों को उपचार और पुनर्वास मिल सके। ऐसी दर्दनाक घटनाएं रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed