फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   देर रात काम कर रहे लोगों पर हमला, महिला घाय

देर रात काम कर रहे लोगों पर हमला, महिला घाय

Fri, 28 Sep 2018 01:50 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
देर रात काम कर रहे लोगों पर हमला, महिला घाय
सन्नी एनक्लेव में देर रात काम कर रहे लोगों पर हमला, महिला घायल
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल पर तैनात की पुलिस, चल रही मामले की जांच
आरोपी तेजधार हथियारों व रॉडों से लैस होकर पहुंचे थे वहां पर
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। न्यू सन्नी एनक्लेव सेक्टर-123 में निर्माणाधीन कोठियों में रह रहे दर्जनों मजदूरों पर बुधवार देर रात अज्ञात लोगों ने हमला करके उन्हें घायल कर दिया। मजदूरों ने बताया कि बुधवार देर रात को जब वह सो रहे थे तो लोहे की रॉडों व डंडों से लैस होकर आए अज्ञात हमलावरों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। हमलावरों ने इन मजदूर व इनके परिवार वालों को पीटते हुए कहा कि उन्होंने पंजाबियों के कामों पर कब्जा किया हुआ है। जब उन्होंने हमलावरों का विरोध किया तो उन्होंने बुरी तरह से मारपीट की और बच्चों और महिलाओं को भी नहीं बख्शा। मजदूरों ने बताया कि हमलावरों ने उन्हें धमकी दी है कि यदि उन्होंने मकान बनाने समेत अन्य काम करने बंद नहीं किए तो वे दोबारा उनके साथ मारपीट करेेंगे।
इन प्रवासी मजदूरों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। मजदूरों का कहना है कि इस हमले के बाद उनके परिवार बुरी तरह सहमे हैं।
विज्ञापन

थाना बलौंगी के एसएचओ मनफूल सिंह ने बताया कि सेक्टर-123 का कुछ हिस्सा थाना बलौंगी तथा कुछ हिस्सा थाना सदर खरड़ में पड़ता है। प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हमलावरों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन- खरड़ में हमले के दौरान घायल प्रवासी मजदूर महिला।
फोटो नंबर- 27 खरड़-फोटो नंबर 04
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed