फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   परमिट की जगह टूरिस्ट वीजा लगाकर युवक युवती को ठ्रगा

परमिट की जगह टूरिस्ट वीजा लगाकर युवक युवती को ठ्रगा

Tue, 04 Sep 2018 01:49 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
परमिट की जगह टूरिस्ट वीजा लगाकर युवक युवती को ठ्रगा
वर्क परमिट की जगह टूरिस्ट वीजा लगाकर युवक को ठगा
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर दो ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। पुलिस ने एलआईसी कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर उसे विदेश में सेटल करने का लालच दे कर उसका वर्क परमिट के बजाय टूरिस्ट वीजा लगवा कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो जाली ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता खुशविंदर सिंह ने बताया कि वह कारपेंटर है। इसी दौरान वह हरीश कुमार गर्ग तथा रोहित के संपर्क में आया। उन्होंने उसे मलयेशिया का वर्क परमिट दिलाने का वादा करके उससे तीन लाख रुपये ले लिए परंतु आरोपियों ने उसका एक महीने का टूरिस्ट वीजा लगवा कर मलयेशिया भेज दिया। टूरिस्ट वीजा खत्म हो जाने के बाद उसे छिपकर वहां रहना पड़ा।

हरीश कुमार गर्ग तथा रोहित ने किसी बहाने से उससे पासपोर्ट भी ले लिया और उसे वर्क परमिट दिलाने का वादा किया। आरोपियों ने चार-पांच महीने बातों बातों में ही निकाल दिए। खुशविंदर सिंह ने अपनी समस्या का कोई हल न निकलते देख एक दिन ट्विटर के माध्यम से अपनी समस्या विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को बताई जिनके प्रयासों से मलयेशिया स्थित भारतीय दूतावास ने पीड़ित खुशविंदर सिंह से संपर्क किया और उसका इमरजेंसी पासपोर्ट बना कर उसे भारत भेजा। भारत आकर खुशविंदर सिंह ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत जिला पुलिस प्रमुख को भेजी। एसएसपी के निर्देश पर सिटी पुलिस खरड़ ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed