फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बरवाला मार्ग पर दुकान से छह लाख के मोबाईल चोरी

बरवाला मार्ग पर दुकान से छह लाख के मोबाईल चोरी

Wed, 21 Feb 2018 01:37 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
बरवाला मार्ग पर दुकान से छह लाख के मोबाईल चोरी
दुकान से छह लाख के मोबाइल चोरी
विज्ञापन

बरवाला मार्ग स्थित दुकान को चोरों ने बनाया निशाना
सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी ले गए चोर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
बरवाला मार्ग पर जीबीपी रोजवुड कॉलोनी के बाहर स्थित एक मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर चोर छह लाख के मोबाइल फोन ले गए। चोर जाते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी साथ ले गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरवाला मार्ग स्थित बनवारी लाल एंड संस के मालिक राजेश कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह वह सोमवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह नौ बजे पड़ोसी ने फोन कर दुकान के ताले टूटे होने जानकारी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोर दुकान के शटर का ताला तोड़ कर घुसे और अंदर लगे शीशे के दरवाजे को तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। राजेश ने बताया कि उनकी दुकान में 12 लाख रुपये के मोबाइल फोन रखे थे, जिसमें से छह लाख रुपये के मोबाइल घर ले जाता था और बाकी दुकान में छोड़ जाता था। जो चोर ले गए। राजेश ने बताया कि छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी ले गए। पड़ोसी की दुुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर और एक मारुति कार दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सर्बजीत सिंह चीमा ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद मौके पर फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ और फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। उन्होंने कहा कि दुकान मालिक ने अब तक चोरी हुए मोबाइल फोन की सूची नहीं दी है। लिस्ट मिलने केे बाद ही नुकसान के बारे में पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed