फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   दो साल की लंबी जद्दोजहद बाद बेटे के मौत होने पर कत्ल का मामला दर्ज

दो साल की लंबी जद्दोजहद बाद बेटे के मौत होने पर कत्ल का मामला दर्ज

Tue, 04 Sep 2018 01:49 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
दो साल की लंबी जद्दोजहद बाद बेटे के मौत होने पर कत्ल का मामला दर्ज
दो साल बाद बेटे के मौत होने पर कत्ल का मामला दर्ज
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र का युवक दोस्तों के साथ गया था घूमने गया था शिमला
दोस्त लाश को अस्पताल में छोड़कर हो गए थे फरार
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। जुलाई 2016 में मूलरूप में कुरुक्षेत्र के रहने वाले जॉल्ज नागर की संदिग्ध हालात में मौत पर 26 महीने बाद विसरा रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मृतक के पिता डा. तेजपाल नागर की शिकायत पर सोमवार को चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया है।
जॉल्ज नागर बीटेक की पढ़ाई करता था। वह 29 जून, 2016 को दोस्तों के साथ शिमला घूमने गया था। 1 जुलाई को रात करीब पौने 11 बजे उसके बेटे ने सूचना दी कि वह जीरकपुुुर पहुंच गया है और करीब एक घंटे में कुरुक्षेत्र अपने घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, तेजपाल सारी रात अपने बेटे का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं आया। 2 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे उसको सूचना मिली कि बेटे की तबीयत बहुत खराब हो गई, जिस कारण उसकी मौत होने के बाद बॉडी जेपी अस्पताल में है। अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार, बेटे की मौत का कारण दवाई को ज्यादा मात्रा में लेना है। उसके साथ घूमने गए दोस्त उसकी लाश को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए थे और पुुलिस ने जॉल्ज की कार भी अस्पताल से कुछ दूरी से बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की मौत के असल कारणों का पता लगाने के लिए पिता ने करीब 2 साल तक लंबी लड़ाई लड़ी और इस दौरान पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंची की और विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार किया। वहीं, 26 महीनों के लंबे अंतराल के बाद विसरा रिपोर्ट में जहर देने की पुष्टि हो गई है। दूसरी ओर, पुलिस ने विसरा रिपोर्ट के आधार पर कत्ल का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।


कोट्स
विसरा रिपोर्ट आने के बाद फिलहाल चार अज्ञात नौजवानों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए अस्पताल में जॉल्ज को लेकर आए नौजवानों की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इसके अलावा मामले में एक अन्य रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
- पवन शर्मा, एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed