फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कानूनगो व पटवारी मुअतल, आफिस में ही पी रहे थे शराब

कानूनगो व पटवारी मुअतल, आफिस में ही पी रहे थे शराब

Fri, 02 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कानूनगो व पटवारी मुअतल, आफिस में ही पी रहे थे शराब
कानूनगो व पटवारी मुअत्तल, ऑफिस में पी रहे थे शराब
विज्ञापन

एसडीएम ने चेकिंग कर दोनों को पटवार खाने में दबोचा
एक जूनियर सहायक को भी शिकायतों के चलते किया गया सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
खरड़ तहसील स्थित पटवार खाने में जाम छलकाना कानूनगो और पटवारी को महंगा गया। एसडीएम ने दोनों को रंगे हाथों शराब पीते दबोचा था। इसके बाद डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कानूनगो निर्भय सिंह और पटवारी स्वर्ण सिंह को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, खरड़ तहसील के एक जूनियर सहायक मनोज कुमार को भी निलंबित किया गया है। उसके खिलाफ भी विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। डीसी ने साफ किया है कि जिले में किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा ड्यूटी में कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को एसडीएम अमनिंदर कौर तहसील आफिस स्थित सरकारी रिहायश पर थीं। शाम को सैर करते हुए जब वह पटवार खाने के पास से गुजरीं तो उन्होंने हंसने और ऊंची आवाजें सुनीं। जब उन्होंने आफिस के अंदर जाकर देखा तो कानूनगो और पटवारी शराब पी रहे थे। जैसे ही एसडीएम अंदर पहुंचीं तो दोनों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में जवाब तलब किया, लेकिन वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाए। एसडीएम ने इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर डीसी गुरप्रीत कौर सपरा को भेजी। डीसी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को मुुअत्तल कर दिया। वहीं, तहसील खरड़ के जूनियर सहायक मनोज कुमार की को भी शिकायतों के चलते निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि ऑफिस में शराब पीने का यह पहला मामला है। जब कोई अधिकारी सरकारी आफिस में रंगे हाथों पकड़े गए हों। इससे पहले एक थाने में दारू पार्टी चलते पकड़ गई थी। जिसके बाद उक्त पार्टी में शामिल लोगों को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed