{"_id":"5c818101bdec2213f4134000","slug":"71551991041-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के महासचिव के घर को बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस के महासचिव के घर को बनाया निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ कांग्रेस के महासचिव के घर को बनाया निशाना
किसी ने देर रात पत्थरबाजी कर शीशे तोड़े
कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का पड़ोसी है पीड़ित परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-7 स्थित चंडीगढ़ कांग्रेस के महासचिव के घर पर पत्थर मारकर कुछ लोगों ने शीशे तोड़ दिए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों को काबू करने की मांग की है। वहीं, मटौर थाने के एसएचओ जगदीप सिंह ने कहा कि पुलिस कंट्रोल को दी गई सूचना के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन थाने में इस संबंधी लिखित शिकायत नहीं आई है।
यह घटना फेज-7 की कोठी नंबर 2200 की है। मकान निवासी जगदीप महाजन ने बताया कि वह चंडीगढ़ कांग्रेस में महासचिव हैं। उनका घर कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की रिहायश से कुछ दूरी पर स्थित है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात साढ़े दस बजे वे अपने घर थे। अचानक घर में से आवाज आई जैसे किसी ने फायर कर दिया हो। जब बाहर निकल कर देखा तो ड्राइंग रूम के शीशे टूट चुके थे लेकिन बाहर कोई नहीं था। महाजन ने बताया कि जब रात को उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन करके सूचित किया तो पुलिस का कहना था कि अब तो वारदात हो गई है, वे सुबह आ जाएंगे और जांच की जाएगी। वीरवार सुबह 8 बजे एक महिला कांस्टेबल सहित दो पुलिस कर्मी आए और कहा कि आप पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दो। महाजन का कहना था कि पुलिस ने जांच करने की जरूरत नहीं समझी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री की कोठी के नजदीक वीआईपी एरिया में भी पुलिस सही समय पर पहुंचना अपनी जिम्मेदारी नहीं समझती तो आम आदमी तक पुलिस की पहुंच के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।