फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नाके पर दबोचा हेरोइन तस्कर

नाके पर दबोचा हेरोइन तस्कर

Wed, 12 Dec 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
नाके पर दबोचा हेरोइन तस्कर
- आरोपी से एसटीएफ को बरामद हुई साठ ग्राम हेरोइन
विज्ञापन

- आरोपी खुद भी नशे का आदी, दिल्ली से लाकर करता था हेरोइन की सप्लाई

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक हेरोइन तस्कर को काबू किया है। आरोपी की पहचान लखवीर सिंह उर्फ लक्की निवासी आदर्श कालोनी जीरकपुर के रूप में हुई। आरोपी से साठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी पर एसटीएफ ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। केस फेज-चार स्थित एसटीएफ के थाने में केस दर्ज किया।
एसटीएफ के एसपी राजिंदर सिंह सोहल ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कई और राज खुलने के आसार हैं। जानकारी के मुताबिक एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में हेरोइन तस्करी करने आ रहा है। इसके बाद एसटीएफ ने चंडीगढ़ बार्डर पर फेज-तीन ए गुरुद्वारा साहिब के पास नाका लगाया हुआ था। तभी एसटीएफ को एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई। जब एसटीएफ ने संदेह के आधार पर आरोपी को रोककर चेक किया तो उससे हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिशियन से बन गया तस्कर
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह जीरकपुर में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। इसी बीच वह अपने दोस्तों की बातों में आकर हेरोइन तस्करी में लग गया। जोकि दिल्ली से हेरोइन लेकर आते थे। इसके बाद वह भी उनके साथ दिल्ली में जाना शुरू करवा दिया। उन्होंने उसकी पहचान मुख्य तस्करों से करवा दी। इसके बाद वह खुद भी हेरोइन लाकर आता था। साथ ही इलाके में तस्करी में करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरकपुर और मोहाली में करता था सप्लाई
आरोपी ने एसटीएफ को पूछताछ में बताया है कि वह जीरकपुर और मोहाली में पक्के ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करता था। वहीं, एसटीएफ अब आरोपी की सप्लाई चेन तोड़ने में लग गई। एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि उनकी टीम जल्दी ही इस मामले में कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर सकती है। एसटीएफ की टीमें लगातार छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed