{"_id":"5bf9a862bdec2241ca08ec14","slug":"71543088226-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ह्यूमन हेयर के 42 बंडल में से 13 बंडल गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ह्यूमन हेयर के 42 बंडल में से 13 बंडल गायब
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ह्यूमन हेयर के 42 बंडल में से 13 बंडल गायब
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। अब चलती ट्रेन में भी रेलवे स्टेशनों के पार्सल से भेजे जाने वाले लगेज सुरक्षित नहीं हैं। क्योंकि चोरों का गिरोह सक्रिय है। हाल ही में कालका मेल के एसएलआर करीब 21 लाख रुपये का पार्सल चोरी हो गया है, जिसको लेकर कोरियर कंपनियों के मालिक तथा संचालक काफी हताश हैं। हालांकि पार्सल चोरी होने के बाद रेलवे बोर्ड ने विशेष टीम का गठन किया है, जिसके तहत टीम ने जांच शुरू कर दी है। कोरियर कंपनी के संचालक डीपी दुबे ने बताया कि 21 नवंबर को कालका मेल में 42 बंडल ह्यूमन हेयर रखवाए गए थे, लेकिन अगले दिन हावड़ा सिर्फ 29 बंडल ही पहुंचे। इनमें बुक किए गए 13 बंडल गायब थे। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में बंडल रखवाकर सील करने के बाद भी रास्ते से समान गायब होना काफी हैरान करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि पता लगा की इलाहाबाद और मादा रोड के बीच एसएलआर का लॉक टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि कालका मेल (12312) ट्रेन में चोरी की वारदात कोई पहली नही है। इससे पहले भी कई बार ट्रेन के एसएलआर से सामान चोरी हो चुके हैं। पार्सल चोरी होने की शिकायत रेल मंत्री पीयूष गोयल तथा नॉर्थ रेलवे के जीएम को लिखित रूप में दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जीएम की तरफ से मैसेज भी जांच का आ चुका है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द हीं उनका सामान मिल जाएगा।