फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   टिप्पर से मोटरसाईकिल टकराने के कारण हादसे में दो की मौत

टिप्पर से मोटरसाईकिल टकराने के कारण हादसे में दो की मौत

Fri, 02 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
टिप्पर से मोटरसाईकिल टकराने के कारण हादसे में दो की मौत
- मृतकों में 23 वर्षीय युवक व 10 वर्षीय छात्र शामिल
विज्ञापन

- मुबारिकपुर पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। यहां की मुबारिकपुर रोड पर देर रात घटे एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक 23 वर्षीय युवक व एक दस वर्षीय बच्चा शामिल है जो स्थानीय स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। दोनों मोटरसाइकिल पर घर से सब्जी लेने के लिए जा रहे थे, जिस दौरान रास्ते में आगे जा रहे एक टिप्पर में उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान शिव राणा (23) व तिरलोकी (10) निवासी गांव मुबारिकपुर के रूप में हुई है। शिवा राणा घर के लिए तकरीबन साढ़े नौ बजे बाइक पर सब्जी लेने के लिए निकला था। जिसने अपने साथ जान पहचान वाले तरलोकी को भी बिठा लिया। जब वह गांव से बाहर सड़क पर पहुंचे तो रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने अंधेरा होने के कारण उनको आगे जा रहा टिप्पर दिखाई नहीं दिया। जिस कारण बाइक आगे जा रहे टिप्पर के नीचे घुस गई। हादसे में दोनों टिप्पर के पिछले टायर के नीचे आकर गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोग सिविल अस्पताल डेेराबस्सी ले गए। जहां डाक्टरों ने उनको मृतक करार दे दिया।
विज्ञापन

मृतक तरलोकी मूलरूप नेपाल से संबंध रखता है जो यहां स्कूल में छठी की पढ़ाई कर रहा है। जबकि शिवा राणा मुबारिकपुर फोकल प्वाइंट में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। हादसे के बाद टिप्पर चालक वाहन को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेकर अगली जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात करने पर मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई भिंदर सिंह ने कहा कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जिनका कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

कैपशन-हादसे में मृतक शिवा राणा व तरलोकी की पुरानी तस्वीर।
-हादसे के बाद का दृश्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed