{"_id":"5aaad9d14f1c1baf758b5b48","slug":"71521146321-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की टक्कर में एक भाई की मौत, दूसरा जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-बाइक की टक्कर में एक भाई की मौत, दूसरा जख्मी
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के ध्यानार्थ
कार-बाइक की टक्कर में एक भाई की मौत, दूसरा जख्मी
बुधवार देर रात खरड़-चंडीगढ़ रोड पर हुआ हादसा
फतेहाबाद हरियाणा का रहने वाला था शुभम
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
खरड़-चंडीगढ़ रोड पर बुधवार देर रात एक कार और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। इस हादसे में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को एक कार से फेज-6 मोहाली सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डाक्टरों ने शुभम (22) को मृत घोषित कर दिया। उसके छोटे भाई सोनू की गंभीर हालत को देख उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यह दुर्घटना करीब 11 बजे न्यू सन्नी एनक्लेव केएफसी रेस्टोरेंट के नजदीक हुई।
पुलिस के अनुसार, फतेहाबाद हरियाणा का शुभम मुंडी खरड़ एलआईसी कॉलोनी में रहता था तथा प्राईवेट कार चलाता था। देर रात दोनों भाई शुभम व सोनू बाइक से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। जब वह केएफसी के निकट पहुंचे तो चंडीगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने बिना इशारा दिए कार को न्यू सन्नी एनक्लेव की ओर अचानक मोड़ दिया। शुभम की बाइक कार से टकरा गई और दोनों भाई जमीन पर गिर गये। जमीन पर गिरते ही शुभम बेहोश हो गया। स्कूटी पर साथ चल रहा उनका एक अन्य साथी सुभाष चंद ने दुर्घटना के बाद कार का नंबर नोट कर लिया और दोनो घायल भाइयों को एक निजी कार से अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शुभम का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। खरड़ सदर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।