{"_id":"5a9afd9f4f1c1b8e238bba2d","slug":"71520106911-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से लटका मिला शव, सीमा विवाद में उलझी मोहाली-चंडीगढ़ पुलिस
अंत में पटवारी को बुलाकर रिकॉर्ड चेक किया गया, फिर मोहाली पुलिस ने शव लिया कब्जे में
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-6 स्थित शूटिंग रेंज के पास शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस पहुंची। इस दौरान सीमा विवाद गहरा गया। इसके बाद चंडीगढ़ से पटवारी को बुलाया गया। जिन्होंने पूरी पैैमाइश की। इसके बाद जिस एरिया में शव मिला था, वह मोहाली में निकला। फिर मोहाली पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। मृतक की पहचान आकाश निवासी ग्वाला कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले में 174 की कार्रवाई की गई।
मृतक आकाश अपने दो भाई और मां के साथ ग्वाला कॉलोनी में रहता था। उसके पिता व अन्य रिश्तेदार राजस्थान में रहते हैं। मृतक के भाई राजू ने बताया कि आकाश चार दिन से घर से लापता था। उन्हें लगा कि शायद होली है, ऐसे में वह पिता के साथ राजस्थान चला गया है। घटना का उस समय पता चला, जब कॉलोनी के बच्चे सामान उठाने के लिए वहां पहुंचे तो उन्हें शव लटका हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने घर वालों को बताया। इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन कर सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर इंचार्ज अजय पाठक की अगुवाई वाली टीम मौके पर पहुंची। इसके अन्य अधिकारी भी वहां पहुंच गए। दूसरी तरफ चंडीगढ़ पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद सीमा विवाद हुआ। आखिर में चंडीगढ़ के पटवारी ने आकर जमीन का रिकॉर्ड चेक किया। जिसके बाद मोहाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।