फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   साठ लाख ठगने वाले काबू

साठ लाख ठगने वाले काबू

Sat, 17 Feb 2018 01:37 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
साठ लाख ठगने वाले काबू
जमीन के नाम पर साठ लाख ठगने वाले तीन काबू
विज्ञापन

मोहाली। जमीन बेचने के नाम पर साठ लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को सीआईए की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरजिंदर सिंह, साजन और कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सेक्टर-69 निवासी जसकरण सिंह ने इस संबंध में थाना फेज-आठ की पुलिस को शिकायत दी गई थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि कुछ समय पहले जमीन लेने की योजना बनाई थी। इस बीच उनकी मुलाकात आरोपियों से हुई। आरोपियों ने उन्हें कहा कि उनके पास प्राइम लोकेशन पर जमीन है। इस दौरान 12 एकड़ जमीन का सौदा आरोपियों से हुआ। जमीन का प्रति एकड़ रेट 1.42 करोड़ था। उन्होंने आरोपियों को करीब साठ लाख रुपये का भुगतान कर दिया था, लेकिन आरोपियों नेे उन्हें जमीन का कब्जा नहीं दिया था। इसके बाद पुलिस ने गुरजिंदर सिंह, साजन, रणजीत सिंह, कशमीर सिंह, नरिंदर कौर, जसविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जतिंदर सिंह और कर्मजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा। साथ ही पैसे की सारी रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed