{"_id":"5a66fd494f1c1b7d268b6099","slug":"71516698953-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़ी महिला से स्नैचिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खड़ी महिला से स्नैचिंग
Updated Tue, 23 Jan 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर खड़ी महिला से स्नैचिंग
बैग ले गए बाइक सवार स्नैचर, फेज-3बी1 की घटना
बैग में थे पांच हजार रुपये और अन्य जरूरी दस्तावेज
इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से खुलेगा राज
अमर उजाला ब्यूरो
मोहली।
फेज-3बी1 में बाइक सवार स्नैचरों ने घर के बाहर अपने पारिवारिक मेंबरों संग खड़ी महिला को निशाना बनाया है। स्नैचर महिला का बैग ले जाने में कामयाब रहे। बैग में महिला का ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड, पांच हजार नकदी और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। परिवार वाले बाइक सवारों का नंबर नोट नहीं कर पाए। परिवार ने मटौर थाने में शिकायत दे दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में फौज से रिटायर्ड मेजर एनएस भंगू ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह फेज-3बी1 में रहते हैं। उनके बेटे और बहू चंडीगढ़ जाने वाले थे। वह घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान एक बाइक सवार स्नैचर आया और उनकी बहू का बैग छीनकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बहू ने बैग को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाए।
जिक्रयोग है कि इससे पहले भी इस इलाके में कई बार स्नैचिंग की वारदातें हो चुकी हैं। मार्केट में शापिंग करने आईं दो लड़कियों को निशाना बनाया था। इसके बाद एक युवक से चाकू के बल पर लूट की गई थी। हालांकि बाद में मोहाली पुलिस ने आरोपी पकड़ लिए थे। दूसरी तरफ मोहाली पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल स्नैचर गिरोह भी कुछ दिन पहले दबोचा था। जो कार में सवार होकर इलाके में जाता था। साथ ही मोबाइल व अन्य सामान छीनकर फरार हो जाता था।