{"_id":"5cc360dfbdec2206fe05f810","slug":"61556308191-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाले ने युवक को पीटा, वीडियो बनाने वाले को भी मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस वाले ने युवक को पीटा, वीडियो बनाने वाले को भी मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस वाले ने युवक को पीटा, वीडियो बनाने वाले को भी मारा
दिल्ली निवासी व्यक्ति ने पुलिस पर लगाए आरोप
निर्वाचन आयोग और डीजीपी को देंगे लिखित शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। खरड़ हाईवे पर बनी पुलिस पोस्ट में एक युवक को पीटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो गया। जिस व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया है, पुलिस वालों ने उससे भी मारपीट की है। दिल्ली निवासी जोगिंदर सिंह यादव ने कहा कि वह जल्दी ही इस मामले में डीजीपी पंजाब और इलेक्शन कमीशन को शिकायत देंगे। दूसरी तरफ डीएसपी खरड़ ने दीपकमल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। मामले की जांच की जा रही है।
इस बारे में दिल्ली निवासी जोगिंदर सिंह यादव ने बताया कि वह अपनी कार में माथा टेककर नयना देवी से वापस आ रहे थे। वह खरड़ पहुंचे तो पुलिस वालों ने उनकी कार रोकी और कागज दिखाने के लिए कहा। जब वह कागज दिखाने गए तभी पुलिस पोस्ट में एक पुलिस वाला युवक को पीटते हुए ले आया। ऐसे में उन्होंने पुलिस द्वारा बेरहमी से पीटे जा रहे युवक की वीडियो बनाना शुरू कर दी। इस दौरान जब पुलिस वालों को पता चला कि वह वीडियो बना रहे है तो उन्होंने उससे भी मारपीट की। इस दौरान जब उन्होंने सौ नंबर पर फोन किया तो आगे से जवाब मिला कि थाने में जाकर शिकायत करे। इस मामले में डीएसपी दीपकमल ने कहा कि जिस युवक को पुलिस द्वारा मारने की बात कही जा रही है वह बस चालक था। उसने रांग साइड से आकर एक परिवार की कार की कार को हिट कर दिया था। परिवार से उसने दुर्व्यवहार किया। नजदीक ही जाम लगा हुआ था। वहां पर पुलिस वाले पहुंच गए। इस दौरान जब पुलिस वाले सिविल ड्रेस में वहां पर गए तो वह उनसे भी उलझ गया। इसके बाद वह मारपीट पर उतर आया। जिसके बाद वह उसे ले आए थे।