फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   लगानी थी ब्रेक, दबा दी रेस और कार चौक पर चढ़कर कर कमरे में फंसी

लगानी थी ब्रेक, दबा दी रेस और कार चौक पर चढ़कर कर कमरे में फंसी

Wed, 28 Feb 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
लगानी थी ब्रेक, दबा दी रेस और कार चौक पर चढ़कर कर कमरे में फंसी
लगानी थी ब्रेक, दबा दी रेस
विज्ञापन

कार चौक पर चढ़कर चुंगी के कमरे से जा टकराई
फेज-छह में मंगलवार सुबह हुआ हादसा, घायल को भेजे जीएमसीएच-32
लड़की थाईलैंड की रहने वाली बताई जा रही है, अस्पताल से दोनों हो गए शिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर में मंगलवार सुबह खरड़-चंडीगढ़ रोड वेरका चौक के पास हादसा हो गया। इस दौरान एक बेकाबू कार रेलिंग को तोड़ते हुए पहले चौक पर चढ़ी। इसके बाद वहां लगे होर्डिंग को चीरते हुए चुंगी के कमरे से टकराकर रुक गई। कार में सवार युवक-युवती उसमें फंस गए। दोनों को कार में फंसा देखकर लोग इकट्ठा हो गए। बड़ी मुश्किल से लोगों ने उन्हें कार से निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दोनों की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान सुखमनदीप सिंह निवासी जालंधर और डोम थाईलैंड की बताई जा रही है। हालांकि जब मोहाली पुलिस सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच पहुंची तो दोनों वहां से चले गए थे। ऐसे में पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में नॉट परजेंट लिख दिया है। साथ ही कार क्षतिग्रस्त कार को अपने नंबर पर ले लिया। कार चंडीगढ़ नंबर की है। साथ ही दविंदर सिंह के नाम पर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घायल लड़के का कहना था कि उसे ब्रेक लगानी थी, गलती से उसने रेस दबा दी। जिस कारण यह हादसा हुआ है।

खरड़ में दी युवती को लिफ्ट
पुलिस ने बताया कि सुखमनदीप सिंह मोहाली 3बी2 में किसी रिश्तेदार के पास जा रहा था। उसका कहना था कि मंगलवार सुबह करीब तीन खरड़ में एक युवती ने उससे लिफ्ट ली थी। युवती ने उससे कहा था कि उसे मोहाली जाना है, इसके बाद उसने कार में बैठा लिया था।
विज्ञापन


कार के आगे आ गई थी गाय
लड़के के मुताबिक बलौंगी पुल पार करने के बाद कार के आगे अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने के लिए सुखमनदीप ने ब्रेक के बजाय रेस पर पैर रख दिया। जिससे कार की स्पीड बढ़ गई और वह असंतुलित होकर रेलिंग पर चढ़ गई। रेलिंग के आगे चौक पर बनी चुंगी के कमरे पर चढ़ गई। जानकारों की माने तो अगर वहां नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़का जालंधर में करता है कोर्स
पुलिस ने बताया कि सुखमनदीप सिंह जालंधर का रहने वाला है, वहां पर डिप्लोमा कर रहा है। चंडीगढ़ में कुछ काम होने के कारण वह आया था और मोहाली के 3बी2 में रहने वाले रिश्तेदार के पास जा रहा था।

लड़की की टांग में है फ्रैक्चर
पुलिस के मुताबिक, दोनों घायलों को फेज-6 के सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। मंगलवार को पुलिस वाले जब बयान लेने अस्पताल गए तो पता चला कि दोनों डिस्चार्ज हो चुके हैं। दोनों ने अस्पताल में कहा कि वह प्राइवेट इलाज करवा लेंगे। युवती के टांग में फ्रैक्चर आया था और सुखमनदीप सिंह को चोटें आई थी। पुलिस ने कहा कि दोनों कहां जाएंगे, उनकी कार पुलिस के कब्जे में है। उसके परिजनों का पता लगाकर उन्हें सूचित कर बुलाया जाएगा।


नशे की नहीं हुई पुष्टि
पुलिस ने कहा कि ड्राइविंग करने वाला शराब के नशे में था या नहीं, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। सुखमनदीप सिंह के साथ थाईलैंड की युवती अस्पताल से गई है। उसका भी पता लगाया जा रहा कि क्या उसने खरड़ से लिफ्ट ली थी या नहीं।

फेसबुक फ्रेंड के बुलाने पर आई इंडिया
पुलिस के मुताबिक, डोम थाईलैंड की रहने वाली है। उसकी सोशल साइट फेसबुक के जरिए एक युवक से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद वह युवक से मिलने के लिए आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed