फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   खरड़ का परिवार शापिंग करने गया चंडीगढ़, चोर कर गए घर खाली

खरड़ का परिवार शापिंग करने गया चंडीगढ़, चोर कर गए घर खाली

Sat, 17 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खरड़ का परिवार शापिंग करने गया चंडीगढ़, चोर कर गए घर खाली
परिवार गया था शापिंग करने, चोर कर गए घर खाली
विज्ञापन

मुंडी खरड़ में चोरों द्वारा बंद घर को निशाना बनाया गया
चोरों लाखों रुपये की सोने की ज्वेलरी ले जाने में रहे कामयाब
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
खरड़ में एक व्यक्ति परिवार समेत चंडीगढ़ शॅापिंग करने गया। रात में जब वह घर लौटा तब तक चोरों ने उसका घर खाली कर दिया था। चोर घर से लाखों रुपये की सोने की ज्वैलरी ले गए। मुंडी खरड़ निवासी पुनीत कुमार की शिकायत पर सिटी खरड़ थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पुनीत ने बताया है कि वह दस फरवरी को रात करीब साढ़े नौ बजे परिवार सहित शॉपिंग करने चंडीगढ़ गए थे। देर रात जब वह घर पहुंचे तो दंग रह गए। क्योंकि उनके घर के ताले टूटे हुए थे। साथ ही घर में रखा सामान बिखरा पड़ा था। घर में दाखिल हुए तो उन्होंने देखा कि अलमारियां टूटी पड़ी थी। इस दौरान चोर अलमारी से सोने के दो कड़े, दो सोने की बालियां, एक सेट मंगलसूत्र, सोने के दो चेन व दो अंगूठियां ले गए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि खरड़ में बंद घरों को चोरों द्वारा निशाना बनाया जाना नई बात नहीं है। इससे पहले चोर सन्नी एनक्लेव स्थित कई घरों को निशाना बना चुके हैं। इनमें एक नामी प्राइवेट कंपनी के मैनेजर, एक नामी नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल का घर था। हालांकि अभी तक इन घरों में हुई चोरियों को अंजाम देने वालों का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed