फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में चालान पेश

एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में चालान पेश

Thu, 15 Jun 2017 11:21 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में चालान पेश
55 गवाह अदालत में खोलेंगे एकम हत्याकांड का राज
विज्ञापन

- एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में पौने चार महीने बाद चालान पेश
- सीरत की मां, भाई और एक अन्य आरोपी पर भी चलेगा केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
करीब चार महीने पुराने एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में आखिर वीरवार को मटौर थाना पुलिस ने अदालत में चार्जशीट फाइल कर दी। अदालत में पुलिस की कहानी कमजोर न पड़े। इसके लिए 55 गवाह रखे गए हैं। वहीं, मामले में एकम सिंह ढिल्लों की पत्नी सीरत को मुख्य आरोपी बनाया गया है। उस पर हत्या करने, सबूतों को मिटाने व अवैध हथियार रखने के आरोप हैं। जबकि मामले में सीरत की मां जसविंदर कौर, भाई विनय प्रताप सिंह व अन्य आरोपी जगत को भी आपराधिक साजिश रचने के आरोप है। जिक्रयोग है कि एकम सिंह ढिल्लों का शव 19 मार्च को पुलिस ने फेज-3बी1 स्थित बीएमडब्ल्यू कार की बैक सीट पर सूटकेस से बरामद किया था। इस संबंध में पुलिस को एक ऑटो वालों ने सूचित किया था। इसके बाद पुलिस ने एकम की पत्नी, उसके भाई और मांग पर केस दर्ज किया था।

ऑटो वाले से लेकर मोबाइल शॉप वाले तक सब गवाह
पुलिस द्वारा मामले में 55 गवाह बनाए गए हैं। इनमें आटो चालक तुल बहादुर भी शामिल हैं। जिसने फेज-3बी1 स्थित सीरत को 19 मार्च को कार की पिछली सीट पर सूटकेस में शव रखते देखा था। वहां पर सीरत का परिवार किराये पर रह रहा था। इसके अलावा सीरत की नौकरानी , गुरुद्वारा अंब साहिब के दो सेवादार भी गवाह बनाए गए हैं। उस मोबाइल शॉप के मालिक को भी गवाह बनाया गया है। हत्या के बाद जहां से सीरत ने मोबाइल फोन खरीदा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीरत की मां जसविंदर सिंह व भाई विनय प्रताप से पुलिस की स्पेशल टीम ने पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया था। हालांकि आरोपी में उनका भी नाम था।
विज्ञापन


जल्द ही पुलिस पेश करेगी सप्लीमेंट्री चालान
जानकारी के मुताबिक पुलिस आने वाले समय में इस मामले में एक सप्लीमेंट्री चालान भी पेश करेगी। यह उस समय पेश किया जाएगा जब पुलिस को हत्या में प्रयोग किए गए हथियार की फोरेंसिक रिपोर्ट, एकम सिंह की विसरा रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed