फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डयूटी से लौट रही युवती से स्नैचिंग

डयूटी से लौट रही युवती से स्नैचिंग

Thu, 22 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
डयूटी से लौट रही युवती से स्नैचिंग
पता पूछने के बहाने ड्यूटी से लौट रही युवती से स्नैचिंग
विज्ञापन

बाइक सवार स्नैचरों ने शाहीमाजरा एरिया में दिया वारदात को अंजाम
आरोपी छीनकर ले गए युवती का पर्स, पर्स में थे 2 हजार, एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। बलौंगी कुंभड़ा रोड पर ड्यूटी से वापस घर लौट रही एक युवती से स्नैचिंग का मामला सामने आया है। बाइक सवार युवक युवती का पर्स छीनकर फरार हो गए। लड़की ने इस संबंधी तुरंत पुलिस को भी सूचित किया था। हालांकि पुलिस की टीम काफी देर के बाद पहुंची। लड़की ने इस संबंधी थाना फेज-एक पुलिस को अपनी शिकायत दे दी है।
पुलिस को दी शिकायत में भारती मल्होत्रा ने बताया कि वह सहेलियों के साथ अपने आफिस से छुट्टी होने पर गांव शाहीमाजरा स्थित घर की ओर जा रही थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर दो युवक उनके पास आ कर रुके जिन्होंने कहीं जाने का रास्ता पूछा। अभी वे रास्ता बताने ही लगी थी कि बाइक के पीछे बैठे युवक ने उसका पर्स झपट लिया और फरार हो गए। उसने शोर मचाया लेकिन तब तक झपटमार फरार हो चुके थे। पुलिस को भी फोन किया लेकिन पुलिस काफी देर तक पहुंची।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि उसके पर्स में 2 हजार रुपये की नकदी, एटीएम कार्ड व अन्य कई जरूरी कागजात भी थे। अपने साथ हुई झपटमारी की शिकायत उसने पुलिस स्टेशन फेज 1 में दे दी है, पुलिस ने झपटमारों की तालाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि जब से पंजाब में हाई अलर्ट चल रहा है तब से इलाके में स्नैचिंग की वारदातें बढ़ गई हैं। मंगलवार सुबह खरड़ में स्नैचिंग हुई थी। इस दौरान युवक से बाइक सवार फोन छीनकर फरार हो गए थे। इससे पहले नयागांव में स्नैचिंग का मामला सामने आया था। वहीं, इस वारदात से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed