फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कारे चुराकर मेरठ में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

कारे चुराकर मेरठ में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Thu, 12 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
कारे चुराकर मेरठ में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश
मेरठ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-------------
चंडीगढ़ और मोहाली से कारें चुराकर मेरठ में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश
गिरोह के तीन सदस्यों को सीआईए स्टाफ ने सहौड़ा स्थित स्पेशल नाके पर दबोचा
दाऊं से चुराई कार को मेरठ जा रहे थे बेचने, तभी आए पकड़ में
अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली/खरड़। सीआईए स्टाफ ने एक ऐसे कार चोर गिरोह के सदस्यों को काबू किया है जो मोहाली और चंडीगढ़ से कारें चुराकर यूपी स्थित मेरठ में बेचते थे। आरोपियों को सीआईए की टीम ने बस स्टैंड सहौड़ा के पास से स्पेेशल नाके पर काबू किया। जिस समय उन्हें काबू किया उस समय वे रामगढ़ दाऊं से चुराई कार को मेरठ बेचने जा रहे थे।
आरोपियों की पहचान विनोद कुमार निवासी देसू माजरा खरड़, इकबाल सिंह निवासी सेक्टर-113 खानपुर खरड़ व गुरप्रीत सिंह निवासी खानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई और राज खुलेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखते हैं तो इस बारे में तुरंत सौ नंबर पर सूचित करें।
विज्ञापन


बॉक्स
ऐसे पकड़ में आए आरोपी
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि सीआईए इंस्पेक्टर तिरलोचन सिंह की अगुवाई वाली टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया था। इस दौरान आरोपी चोरी की अर्टिगा कार में आए। पुलिस ने आरोपियों को कार रोकने का इशारा किया। पुलिस ने आरोपियों से कार के दस्तावेज मांगे तो वे कोई उचित जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सारा राज खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
दाऊं से कार चुराकर रूपनगर में छिपा दी थी
बलजिंदर सिंह निवासी रामगढ़ गांव दाऊं थाना बलौंगी जिला मोहाली की कार चोरी हो गई थी। इस संबंधी बलौंगी थाने में बीती 10 जुुलाई को चोरी का केस दर्ज हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच में सामने आया है कि उक्त लोग कार को चोरी कर रोपड़ कीरतपुर साहिब ले गए थे। जहां पर उन्होंने कार खड़ी कर दी थी। इसके बाद वे कार को बेचने के लिए मेरठ यूपी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में नाके पर पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया।


बॉक्स
आरोपी हिस्ट्रीशीटर, चंडीगढ़ व मोहाली में दर्ज हैं केस
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आया है कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। उन पर पहले भी कई थानों में विभिन्न तरह के मुकाबले दर्ज हैं। आरोपी इकबाल के खिलाफ 10 और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ छह मामले चंडीगढ़ और मोहाली में दर्ज हैं। सारे मामले चोरी के हैं। वहीं, अब यह रिमांड खत्म होने के बाद विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा ताकि इस सारे केस से राज खोले जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed