फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीरकपुर से सप्लाई हुई नकली शराब..

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीरकपुर से सप्लाई हुई नकली शराब..

Wed, 27 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीरकपुर से सप्लाई हुई नकली शराब..
हिमाचल में जीरकपुर से सप्लाई हुई नकली शराब
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में जीरकपुर पुलिस ने किया खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
हिमाचल प्रदेश में जीरकपुर से नकली शराब की सप्लाई की गई। यह खुलासा मंगलवार को जीरकपुर पुलिस ने प्रेसवार्ता में किया। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश के आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधकर डाटा खंगालने की तैयारी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को पुलिस ने गांव पभात के एक गोदाम में छापेमारी की, इस दौरान नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस जांच के बाद सामने आया कि असली ब्रांड की खाली बोतलों में नकली शराब भरकर हिमाचल प्रदेश में सप्लाई की गई। जबकि यह फैक्टरी दो महीने पहले ही यहां पर लगाई गई थी।
विज्ञापन

जीरकपुर थाने में प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी पुरषोत्तम बल ने बताया कि पुलिस को पभात के गोदाम में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां जाकर पड़ताल की। पुलिस को होटल रमाडा के साथ जाने वाली सड़क पर एक गोदाम का पता चला, जिसको दो हिस्सों में विभाजित था। डीएसपी ने बताया कि पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में गोदाम की जांच करने पहुंची। पुलिस पार्टी ने अंदर झांककर देखा तो स्प्रिट की बदबू गोदाम के अंदर से आ रही थी। इसकी जानकारी मुलाजिमों ने अधिकारियों को दी। पुलिस ने सोमवार रात करीब आठ बजे गोदाम में छापामारी की, इस दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से नकली शराब की खेप और मशीन बरामद की। प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी कम सहायक थाना प्रभारी प्रभजोत कौर और थाना प्रभारी पवन शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरकपुर में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़
गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
पुलिस ने पभात में नकली शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय ग्रोवर व मनीष कुमार, निवासी मनीमाजरा, हरदेव सिंह और मनदीप सिंह निवासी खरड़ व गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा नकली शराब और उसमें इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपियों को रिमांड हासिल कर उनसे पूछताछ करेगी।
थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पभात के गोदाम क्षेत्र में नकली शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री चल रही है। सोमवार देर शाम पुलिस की टीम ने चंडीगढ़-अंबाला हाईवे स्थित होटल रमाडा के पीछे जाने वाली सड़क पर एक गोदाम में छापामारी की। इस दौरान वहां पर कुछ लोग रॉयल स्टैग, रेड नाइट और हर्कुलिस रम की बोतलों में नकली शराब भरते दिखे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपियों द्वारा नकली शराब बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन को भी कब्जे में ले लिया।

गिरोह का मास्टर माइंड है अजय
प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी ने बताया कि नकली शराब बनाने वाले गिरोह का मास्टर माइंड अजय ग्रोवर है, जो इससे पहले पावंटा साहिब में डिस्टीलिरी का कारोबार कर चुका है। अजय नकली शराब बनाने में माहिर था, उसने अन्य लोगों को साथ लेकर नकली शराब को असली ब्रांड की बोतलों में भरने का कारोबार शुरू किया। पुलिस रिमांड के दौरान अजय से पूछताछ करके असलियत का पता लगाया जाएगा।



आरोपियों से यह सामान बरामद
डीएसपी पुरषोत्तम बल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 226 पेटियां हर्कुलिस रम, 74 पेटियां रेड नाइट व्हिस्की, 91 पेटियां रॉयल स्टैग व्हिस्की, 400 मिली स्प्रिट, 300 मिली रम फ्लेवर, 30 किलोग्राम केरामल रंग और एक मशीन बरामद हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह खेप हिमाचल प्रदेश भेजी जानी थी। इस फैक्ट्री से दो महीने तक हिमाचल में नकली शराब की सप्लाई की गई है। थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि आरोपियों को बुधवार को डेराबस्सी अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed