{"_id":"5a1af0604f1c1b193e8b4feb","slug":"51511714912-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये पर गाड़ी लेकर बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराये पर गाड़ी लेकर बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
किराये पर गाड़ी लेकर बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
सीआईए स्टाफ ने आरोपियों से तीन कार किए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
सीआईए स्टाफ खरड़ ने चोरी की तीन कार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरवीर सिंह अटवाल पीसीएस कप्तान पुलिस (जांच) और कंवलप्रीत सिंह चाहल पीसीएस उप कप्तान पुलिस (जांच) मोहाली ने बताया कि एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के आदेश पर जिले भर में शरारती तत्वों के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत सीआईए के इंचार्ज इंस्पेक्टर त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में एएसआई सतपाल ने आरोपी गुरजिंदर सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी शिवालिक विहार कॉलोनी जीरकपुर, अलोक कुमार श्रीवास्तव पुत्र सतीश चंद्र श्रीवास्तव निवासी एक्सटेंशन नार्थ ईस्ट दिल्ली और विपिन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी भीम नगर मोगा को गिरफ्तार करके उनके पास से तीन कारें बरामद की है।
उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी गुरजिंदर सिंह भोले भाले लोगों को गुमराह करके उनकी गाड़ियों को कंपनी में लगवाने का झांसा देकर किराये पर लेता था और इन गाड़ियों को कम दामों में बेच देता था। उन्होंने बताया कि आरोपी गुरजिंदर सिंह टूर एंड ट्रेवल, अलोक कुमार कपड़े बेचने और कारें खरीदने का काम करता था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश व दिल्ली में पहले भी गाड़ियां चोरी करने के मामले दर्ज हैं। तीसरा आरोपी विपिन कुमार कबाड़ का काम करता है और इसके खिलाफ भी पहले चोरी का मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।