फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   हेरोइन सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

हेरोइन सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

Thu, 03 Jan 2019 01:21 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
हेरोइन सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार
आरोपी कार में बैठकर जा रहा था हेरोइन सप्लाई करने के लिए
विज्ञापन

आरोपी से 27 ग्राम हेरोइन बरामद, केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ट्राइसिटी में हेरोइन सप्लाई करने वाले एक तस्कर को 27 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा है। आरोपी की पहचान सरबजोत सिंह निवासी फेज-11 के रूप में हुई है। एसटीएफ ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसटीएफ के एसपी राजिंदर सिंह सोहल ने आरोपी को काबू करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी का रिमांड लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी
जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में हेरोइन तस्करी करने के लिए आ रहा है। इसके बाद एसटीएफ की टीम एएसआई सुखविंदर सिंह की अगुवाई में मदनपुर चौक पर पहुंच गई। जैसे ही आरोपी मोहाली नंबर की कार पीबी 65ई 3165 में चंडीगढ़ साइड से आया तो उसे रोका गया। जब उसकी तलाशी ली तो आरोपी से हेरोइन बरामद हुई। उसके बाद एसटीएफ वालों ने उसे अपनी हिरासत में लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे पांच छह महीने पहले ही हेरोइन का नशा करने की आदत लगी थी। इसके बाद वह हेरोइन का कारोबार करने लग पड़ा था। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से आठ सौ प्रति ग्राम हेरोइन लेकर आता था। जबकि मोहाली में तीन हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से हेरोइन बेच लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के थाने में पहली एफआईआर दर्ज
एसटीएफ के थाने में साल 2019 की यह पहली एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं, इस बार नशा तस्कर भी मोहाली का ही दबोचा गया है। इससे पहले एसटीएफ ने हरियाणा का एक प्रॉपर्टी डीलर व पानी के प्लांट का मालिक नशा तस्करी करते दबोचा था। उस पर भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed