{"_id":"5c194a51bdec2256fb089470","slug":"41545161297-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : कांग्रेस पार्टी के जिला उपप्रधान की फिर बड़ी मुश्किलें..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर : कांग्रेस पार्टी के जिला उपप्रधान की फिर बड़ी मुश्किलें..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कांग्रेस पार्टी के जिला उपप्रधान की फिर बड़ी मुश्किलें
- महिला ने पुलिस थाने में दर्ज करवाई लिखित शिकायत
- मेरे ऊपर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद : सचिन शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। जिला मोहाली कांग्रेस के उपप्रधान एवं वीआईपी रोड एसोसिएशन के प्रधान सचिन शर्मा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गईं। एक बार महिला से कांग्रेसी नेता सचिन शर्मा पर पति की अनुपस्थिति में फ्लैट में जबरदस्ती घुसकर उससे बदसलूकी और हाथापाई करने को लेकर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं, मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों और प्रदेश महासचिव दीपेंद्र ढिल्लों से कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी के डेराबस्सी हलका इंचार्ज दीपेंद्र ढिल्लों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। जिक्रयोग है कि कांग्रेसी नेता सचिन शर्मा पर इससे पहले पेंटा होम सोसाइटी का प्रधान रहते हुए सोसाइटी के फंडों का दुरुपयोग करने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस बार महिला से हाथापाई का मामला पार्टी हाईकमान के पास पहुंचा है।
क्या है मामला
पायल पत्नी रवि कुमार निवासी फ्लैट नंबर-769/ईब्यलयूएस, पेंटा होम (जीरकपुर) ने पुलिस को दर्ज करवाई लिखित शिकायत में कहा कि जिला मोहाली कांग्रेस के उपप्रधान और वीआईपी रोड एसोसिएशन प्रधान सचिन शर्मा से बीते अगस्त माह में उक्त फ्लैट 9500 प्रतिमाह किराए पर लिया था, जिसका किराया प्रतिमाह सचिन को दिया जा रहा है। वहीं, एग्रीमेंट के अनुसार, सचिन को 9500 रुपये प्रतिमाह किराया और 9500 रुपये बतौर सिक्योरिटी एडवांस जमा करवाया था, जिसकी रसीद उनके पास मौजूद है। शिकायत के अनुसार, जब से उन्होंने फ्लैट किराए पर लिया है तब से वह इसको खाली करने की धमकियां दे रहा है।
पति की अनुपस्थिति में घर आकर की हाथापाई
शिकायतकर्ता पायल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार को उनके पति बाहर थे, जिनकी अनुपस्थिति में कांग्रेसी नेता सचिन शर्मा जबरदस्ती घर के अंदर दाखिल हो गया। जिसने यहां पहुंच शिकायतकर्ता को पुलिस थाने में उसके खिलाफ बीती 4 दिसंबर को दर्ज करवाई शिकायत को लेकर धमकियां देना शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब सचिन ने गाली गलौज करने के बाद हाथापाई शुरू कर दी, जिसकी आवाजों को सुनकर सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने बीच बचाव करते हुए कांग्रेसी नेता सचिन शर्मा के चंगुल से छुड़वाया।
विज्ञापन
हलका विधायक एनके शर्मा मेरे खिलाफ रच रहे साजिश : सचिन शर्मा
मेरे पर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद है। क्योंकि इसके पीछे राजनीतिक साजिश हैं, जो हलका विधायक एनके शर्मा द्वारा सोनू सेठी का सहारा लेकर रची जा रही है। किराएदार महिला पायल द्वारा मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने कारण उसके द्वारा पिछले 2 महीनों से किराया न देना और बिजली बिल की समय पर अदायगी न करना है, जिसको लेकर एग्रीमेंट की शर्तों के मुताबिक, उसे फ्लैट खाली करने के लिए कहा गया है। परन्तु सोनू सेठी ने विधायक एनके शर्मा की शह पर किराएदार महिला को बहकाकर मेरे खिलाफ पुलिस थाने में झूठी शिकायत दर्ज करवा दी, जो गंदी राजनीति का एक उदाहरण है।
- सचिन शर्मा, उपप्रधान, जिला कांग्रेस मोहाली।
फ्लैट सचिन का है। जिसमें रहने वाली किराएदार महिला पायल के साथ सचिन ने बदसलूकी की और इसके बावजूद बिजली का मीटर काट दिया गया। इससे परेशान होेकर महिला सोसायटी आफिस में आई जिसके बाद सोसायटी रेजीडेंट होने के नाते पुलिस थाने में सचिन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।
- सोनू सेठी, समाज सेवी