{"_id":"5c101515bdec22418e1ae368","slug":"41544557845-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैलेस से दुल्हन के पिता का कैश वाला बैग चुरा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैलेस से दुल्हन के पिता का कैश वाला बैग चुरा ले गए चोर
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैग में थे चार चार लाख रुपये और मोबाइल फोन
पीड़ितों ने दोनों पक्षों का सामान भी चेक किया, लेकिन नहीं लगा कोई सुराग
पुलिस को दी शिकायत, अभी तक आरोपी की नहीं हो पाई है पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। मैरिज पैलेस से गहने व नकदी चुराने वाले गिरोह ने एक और वारदात को अंजाम दिया है। बलौंगी के बाद अब गिरोह के मेंबरों ने झंजेड़ी स्थित एक मैरिज पैलेस से दुल्हन के पिता का नकदी से भरा बैग चुरा लिया। सेक्टर-38 वेस्ट चंडीगढ़ के निवासी कंवलजीत सिंह ने बताया कि लांडरां चुन्नी रोड पर गांव झंजेड़ी के पास स्थित एक मैरिज पैलेस में उनकी बेटी का विवाह समारोह चल रहा था। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे वह अपने परिवार समेत लड़के व लड़की का शगुन डालने के लिए स्टेज पर गए और अपना नकदी वाला बैग स्टेज पर रखे एक मेज पर रख दिया। उन्होंने बताया कि शगुन डालने की रस्म पूरी करने के बाद वह अपना नकदी वाला बैग उठाने लगा तो बैग से चार लाख रुपये तथा मोबाइल फोन गायब था। उन्होंने बताया कि जब मैरिज पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो एक दाढ़ी वाला अज्ञात व्यक्ति पैसे तथा मोबाइल फोन चोरी करता नजर आया। उन्होंने बताया कि आरोपी पहचान दोनों पक्ष के लोगों से करवाई गई परंतु उसके बारे में कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने मजात पुलिस को इस घटना की सूचना दी। मजात पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जिक्रयोग है कि इसी स्टाइल में कुछ समय पहले इसी से चलते एक गिरोह ने बलौंगी स्थित एक नामी मैरिज पैलेस में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी दुल्हन की मां का बैग ले गए थे। इसमें नकदी व अन्य सामान ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग भी अपने कब्जे में ली थी, लेकिन अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं।