{"_id":"5a9afda64f1c1bff388bb144","slug":"41520106918-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
मोहाली। स्पाइस चौक से इंडस्ट्रियल एरिया जाते समय सड़क पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दौरान निजी बस ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बाइक सवार काफी दूर जाकर खंभे से टकराया। हादसे के बाद फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बाइक चालक सुनील (जो लखनोर का रहने वाला है) अपने घर जा रहा था। दूसरी ओर से आ रही बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक असंतुलित होकर एक खंभे से जा टकरा गई। खंभे से टकराने पर सुनील की टांग में फैक्चर आ गया। जख्मी हालत में उसे सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने सुनील की टांग की हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है सुनील की टांग टूट चुकी है और बस चालक अब तक नहीं आया है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।