फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   तलवारों की नोक झोक पर जीजा साले से लूट

तलवारों की नोक झोक पर जीजा साले से लूट

Fri, 02 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
तलवारों की नोक झोक पर जीजा साले से लूट
तलवार दिखा जीजा-साले से लूटी नकदी
विज्ञापन

लालड़ू में छह युवकों ने वारदात को दिया अंजाम

अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ू।
प्रेम नगर मोहल्ले में बुधवार रात छह लुटेरों ने तलवार दिखाकर जीजा-साले से 3500 रुपये की नकदी समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत लालड़ू थाने में दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है।

विजय शंकर ने बताया कि वह लालड़ू के प्रेम नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है और स्थानीय कंपनी में काम करता है। विजय ने बताया कि होली के मौके पर उसका साला विजय दिल्ली से आया था। साले को अंबाला रेलवे स्टेशन से लेकर बुधवार रात करीब 11 बजे लालड़ू बस स्टैंड से पैदल घर की ओर जा रहा था। जब दोनों प्रेम नगर मोहल्ले में आटा चक्की के नजदीक पहुंचे तो 6-7 युवकों ने उन्हें तंबाकू के लिए रोक लिया। जब उसने मना कर दिया तो आरोपियों ने उसकी आंख पर चाकू से वार कर जख्मी कर दिया और जेब में पड़े पैसे निकालने को कहा। उन्होंने जब विरोध करना चाहा तो आठों युवकों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान तीन-चार युवकों ने छुपाई गई तलवारें निकाल कर गर्दन पर रख दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस कारण दोनों डर गए और लुटेरे उन्हें लूटकर आराम से चले गए। उसके साले विजय से लुटेरे करीब 2900 रुपये नकद, मोबाइल, घड़ी, बैग से पैंट-कमीज, अन्य कपडे़ और विजय शंकर से मोबाइल और 600 रुपये नकद लूट लिए। उन्होंने बताया कि लुटेरों की उम्र करीब 22-25 वर्ष है। सभी युवक पंजाबी मिक्स हिंदी बोल रहे थे और नशे की हालत में लग रहे थे। उन्होंने बताया कि लूट की वारदात के बाद बुधवार रात ही लालड़ू थाने में शिकायत दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed