फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   लोहड़ी मनाने गई विवाहिता की संदिगध परिस्थितियों में हुई मौत

लोहड़ी मनाने गई विवाहिता की संदिगध परिस्थितियों में हुई मौत

Mon, 15 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
लोहड़ी मनाने गई विवाहिता की संदिगध परिस्थितियों में हुई मौत
लोहड़ी मनाने गई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

मृतका ने परिवार की मर्जी के खिलाफ छह माह पहले की थी लव मैरिज
ससुराल परिवार पर हत्या करने का लगाया आरोप, छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
गांव पभात की एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता शनिवार रात पति के साथ ढकोली में बुआ और सास के पास लोहड़ी मनाने गई थी। वहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान प्रिया रानी (21) उर्फ लाडी निवासी गांव पभात के रूप में हुई है। प्रिया की शादी छह माह पहले लव मैरिज हुई थी और वह पांच माह की गर्भवती थी। उसके माता-पिता ने ससुराल परिवार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस ने खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने के आरोप में पति, सास, ससुर समेत कुल छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी तिलकराज ने बताया कि प्रिया रानी निवासी गांव पभात ने छह महीने पहले रवि कुमार निवासी पभात से लव मैरिज की थी। प्रिया ने यह शादी अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर की। जांच अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात रवि पत्नी प्रिया के साथ अपनी बुआ के घर ढकोली लोहड़ी मनाने गया, वहां रात करीब साढ़े 12 बजे प्रिया की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसको परिजन सेक्टर-6 पंचकूला के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसकी हालत को देखकर चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया। सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतका के भाई मनिंदर सिंह निवासी पभात ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन ने परिवार के खिलाफ जाकर गांव के रहने वाले रवि कुमार से लव मैरिज की थी। शादी के बाद ससुराल परिवार ने उसकी बहन को परेशान करना शुरू कर दिया। मनिंदर ने बताया कि लोहड़ी वाली रात उसकी बहन प्रिया ढकोली रिश्तेदारी में गई थी, वहां पर ससुराल वालों ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मनिंदर की शिकायत पर मृतका के पति रवि कुमार, ससुर जयपाल, सास, बुआ और दो अन्य लोगों के खिलाफ प्रिया को खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed