{"_id":"5bc7a0c8bdec22694f4605bd","slug":"31539809480-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मशार : जीरकपुर में एक फर्जी एनजीओ में नाबालिग लड़कियों से शारीरिक छेड़छाड़ का आरोप..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मशार : जीरकपुर में एक फर्जी एनजीओ में नाबालिग लड़कियों से शारीरिक छेड़छाड़ का आरोप..
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फर्जी एनजीओ की संचालिका सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज
- जिला बाल विकास विभाग ने पुलिस के आला अफसरों को भेजी शिकायत
अश्वनी कुमार
जीरकपुर। शहर में एक फर्जी एनजीओ में सीनियर नाबालिग लड़कियों की ओर से अपनी जूनियर लड़कियों के साथ शारीरिक छेड़छाड़ किए जाने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने एनजीओ की संचालिका समेत 3 नाबालिग लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, एनजीओ की संचालिका की पहचान निरप्रीत कौर के रूप में हुई है, जो अनाथ बच्चों को यहां सहारा देने का काम करती है।
जिला बाल विकास सुरक्षा अफसर लवप्रीत कौर ने बताया कि बीते दिनों वह यहां शहर में चल रही एक जस्टिस फार विक्टिम नामक एनजीओ के प्रबंधों की देखरेख करने के लिए पहुंची थीं। जबकि इस एनजीओ का काम बेसहारा बच्चों को सहारा देकर उन्हें एक काबिल इंसान बनाता है, जिसके लिए सरकार द्वारा उसे समय-समय पर सहायता प्रदान की जाती है। लवप्रीत ने बताया कि दौरे के दौरान एनजीओ में मौजूद 2 नाबालिग लड़कियों ने बातचीत के दौरान बताया कि यहां मौजूद सीनियर लड़कियों द्वारा लंबे समय से उनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की जा रही है। इसकी शिकायत कई बार एनजीओ की संचालिका से भी की, परन्तु उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं, उक्त नाबालिग बच्चियों की बातों को सुनने के बाद अफसर लवप्रीत कौर ने संबंधित एनजीओ के रिकार्ड को खंगाला तो सामने आया कि उक्त एनजीओ का नाम सरकार के किसी रिकार्ड में दर्ज नहीं है और फर्जी एनजीओ बनाकर निरप्रीत कौर ऐसे काम कर रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए लवप्रीत कौर ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस के आला अफसरों को दी, जिन्होंने अपनी कार्रवाई शुरू करते हुए पीड़ित नाबालिग लड़कियों का मेडिकल करवाया और एनजीओ की संचालिका निरप्रीत कौर समेत तीन नाबालिग लड़कियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोट्स
संबंधित विभाग की शिकायत मिलने के बाद जस्टिस फार विक्टिम नामक फर्जी एनजीओ की संचालक निरप्रीत कौर और मामले में संलिप्त 3 नाबालिग लड़कियों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत केस दर्ज कर पीड़ित बच्चों का मेडिकल करवाया गया है। जबकि मेडिकल रिपोर्ट में अगर कोई बात सामने पाई गई तो अन्य धाराओं को जोड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- सुखविंदर सिंह, एसएचओ, जीरकपुर पुलिस थाना।