{"_id":"5bb12fc3867a557ed20b29ee","slug":"31538338755-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरत ने कांग्रेसी नेता पर घर घुसकर हमला करने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
औरत ने कांग्रेसी नेता पर घर घुसकर हमला करने का लगाया आरोप
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने कांग्रेसी नेता पर घर में घुसकर हमला करने का लगाया आरोप
पुलिस पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई न करने का आरोप
पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा
डेराबस्सी। पुलिस स्टेशन के पीछे स्थित बाला जी नगर निवासी एक महिला ने गांव जवाहरपुर के एक कांग्रेसी नेता सहित अन्य पर घर घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद वह राजनीतिक दबाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इसके रोष में आज देर शाम महिला ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया।
पुलिस स्टेशन के बाहर शिकायतकर्ता महिला गुरदीप कौर ने कहा कि वीरवार शाम एक कांग्रेसी नेता ने एक महिला और अपने 10 -15 साथियों के साथ मिल कर उसके घर घुसकर हमला कर दिया। उक्त नेता ने कथित तौर पर उसके साथ घर में मौजूद अन्य लड़कियों के साथ बदसलूकी की। इसकी पुलिस को शिकायत किए तीन दिन हो गए हैं परंतु पुलिस राजनीतिक दबाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला ने कहा कि उसके पास इस पूरे मामले की सबूत के तौर पर वीडियो भी मौजूद है जो पुलिस को सौंप दी है। महिला ने रोष प्रकट करते कहा कि यदि उसे जल्दी इंसाफ नहीं मिला तो वह अपने परिवार समेत पुलिस स्टेशन के बाहर पक्का धरना लगाएगी।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिंद्र सिंह ने कहा महिला के लड़के ने दूसरी पक्ष के परिवार की लड़की के साथ छेड़छड़ की थी जिनको लेकर दोनों परिवारों में तकरार हो गई थी। कांग्रेसी नेता दोनों परिवारों का फैसला करवाने के लिए शिकायतकर्ता के घर गया था जहां दोनों परिवारों में फिर से बहस हो गई। मौके पर किसी की तरफ से कोई भी मारपीट नहीं की गई बल्कि बहस हुई है। दोनों ओर से शिकायत की गई है। पंचायती तौर पर दोनों परिवारों का फैसला करवाने के लिए सोमवार का समय लिया गया अगर राजीनामा नहीं हुआ तो बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कैप्शन - पुलिस स्टेशन के बाहर महिला अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ रोष प्रगट करती हुई।