{"_id":"5a3421594f1c1b59678c253f","slug":"31513365849-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी पकड़े नहीं गए तो घेरेंगे एसएसपी आफिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के आरोपी पकड़े नहीं गए तो घेरेंगे एसएसपी आफिस
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘रेप के आरोपी नहीं पकड़े तो घेरेंगे एसएसपी आफिस’
लड़की के पिता का आरोप- आरोपियों को बचाने में जुटी है पुलिस
समझौता करने का बनाया जा रहा दबाव, नहीं मिल रहा इंसाफ
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
करीब साढ़े छह महीने पहले खरड़ के साथ लगते एक गांव में नौवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से रेप का मामला सामने आया था। वारदात में तीन युवक व एक महिला शामिल थी। इस मामले में पुलिस ने उस समय केस भी दर्ज कर लिया था, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी सरेआम इलाके में घूम रहे हैं।
फेज-पांच में प्रेस वार्ता के दौरान लड़की के पिता ने बताया कि वह इस मामले में मोहाली और फतेहगढ़ साहिब की पुलिस के चक्कर काट कर हार चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि खरड़ का एक सीनियर पुलिस अधिकारी उन पर पैसे लेने के लिए दबाव बना रहा है। वहीं, आरोपियों के पीछे एक सीनियर राजनेता का हाथ भी है।
उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट में पुलिस तीनों आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कह चुकी है, लेकिन उसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अगर आरोपियों को काबू न किया गया तो वह पीड़ित बेटी के साथ एसएसपी दफ्तर के बाहर बैठकर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि इसी मामले में वह 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी मिलेंगे। उनकी जिला मोहाली अदालत में पेशी है। ऐसे में वहां पर उनसे मिलकर सारी बात बताएंगे।
विज्ञापन
पीड़िता का स्कूल तक छूटा
पीड़ित के पिता ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से हैं। वहीं, बदनामी के डर से उनकी बेटी स्कूल भी नहीं जा पा रही है। बेटी की पढ़ाई बंद हो गई है। ऐसे में उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। पुलिस ने मामले में तीन नौजवानों व अज्ञात औरत के खिलाफ धारा-341, 376, 506, 34 व पोस्को एक्ट के तहत तीन जुलाई 2017 को केस दर्ज किया था।
क्या कहते हैं अधिकारी
वहीं, इस बारे में घंड़ुआं के एसएचओ हिम्मत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसपी खरड़ दीपकमल ने कहा कि यह मामला आईजी पटियाला के निर्देशों पर फतेहगढ़ साहिब को ट्रांसफर कर दिया गया था। इस संबंध में फतेहगढ़ साहिब के डीएसपी अनिल कुमार ने कहा कि उन्होंने इस मामले में रिपोर्ट बनाकर करीब एक महीना पहले उच्च अधिकारियों को भेज दी है। उच्च अधिकारी ही इस बारे में बता सकेंगे।