फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ट्रेनर महिला ने फंदा लगाकर दी जान

ट्रेनर महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 27 Feb 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनर महिला ने फंदा लगाकर दी जान
महिला जिम ट्रेनर ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

मोहाली। सेक्टर-70 में एक महिला जिम ट्रेनर ने मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। महिला ने अपने किराए के घर में पंखे से फंदा लगाया। परमिन्द्र कौर फेज-1 स्थित एक जिम में ट्रेनर थीं। वे मूल रूप में होशियारपुर की रहने वाली थीं। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
परमिन्द्र कौर हर रोज सुबह जिम जाती थीं, लेकिन मंगलवार को वे जिम नहीं गई थीं। जिम से उसकी किसी सहेली ने फोन किया तो उन्होंने फोन भी नहीं उठाया। दोपहर के समय उसके पड़ोसियों की नजर अचानक कमरे के अंदर पड़ी तो देखा कि वे छत वाले पंखे से लटक रही थीं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने शव को उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 की मॉर्चरी में रखवा दिया है और महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है शहर में लोगों द्वारा सुसाइड करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पहले सेक्टर-70 में एयफोर्स से रिटायर सार्जेंट ने अपनी बंदूक से ही घर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। इसी तरफ फेज-3बी2 में एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। इसके अलावा फेज-सात में एक व्यक्ति ने सुसाइड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed