{"_id":"5b6603ea4f1c1bf5498b5014","slug":"21533412330-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रॉडेंड कपड़े ले गए चोर, कैमरे में हुए कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रॉडेंड कपड़े ले गए चोर, कैमरे में हुए कैद
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद घर से ब्रांडेड कपड़े ले गए चोर, कैमरे में हुए कैद
सेक्टर-114 आंसल एपीआई गोल्फ लिंक्स स्थित घर की घटना
पुलिस ने मौके का मुआयना कर शुरू की केस दर्ज करने की प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सेक्टर-114 आंसल एपीआई गोल्फ लिंक एक में बंद पड़ी कोठी नंबर 307 को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से ब्रांडेड कपड़े व पानी के नल खोलकर ले गए। चोरों की यह करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात की सूचना मिलते ही सोहाना थाने की पुलिस ने मौका मुआयना किया और पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
पुलिस को दी शिकायत में दीपक त्रिखा ने बताया कि वह चंडीगढ़ में रहते हैैं। जबकि उक्त सोसायटी में भी उनका मकान है, जिसमें वे वीकेंड पर आते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। घर का दरवाजा खुला लग रहा था। इसके बाद उन्होंने नौकर को साथ लेकर पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी बाथरूम की जाली व ग्रिल तोड़कर घर में दाखिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने घर के सामान को चेक किया। हालांकि चोरों को कुछ हाथ नहीं लग पाया। इसके बाद वे घर में रखे महंगे कपड़े व नल ले गए। उनका कहना है कि उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उनका कहना है कि चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं और उन्हें पहचाना जा सकता है। उन्होंने पुलिस को भी इस बारे में सूचित कर दिया है।