{"_id":"5a8738004f1c1bb3208b9b23","slug":"21518811136-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एसईआरटी के डायरेक्टर के दफ्तर में हो गई चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब एसईआरटी के डायरेक्टर के दफ्तर में हो गई चोरी
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससीईआरटी केे डायरेक्टर के दफ्तर से प्रिंटर-स्कैनर ले गए चोर
मोहाली। फेज-आठ स्थित स्टेट काउंसिल आफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) के डायरेक्टर के कमरे से प्रिंटर और स्कैनर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को संदेह है कि यह काम किसी भेदी का है। इस संबंध में फेज-आठ के थाने की पुलिस को एससीईआरटी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह की तरफ से शिकायत दी गई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि वह आठ फरवरी को जब आफिस गए तो वहां से स्कैनर और प्रिंटर गायब था। उन्होंने अपने स्तर पर इसकी पड़ताल की, लेकिन इस बारे में कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। थाना फेज-आठ के एसएचओ सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने कहा कि उन्होंने शिकायत आने के बाद विभिन्न धाराओं के तहत चोरी का केस दर्ज किया है। एसएचओ ने कहा कि जल्द ही उनकी टीम डायरेक्टर के दफ्तर जाएगी और वहां के स्टाफ से पूछताछ करेगी।