फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   वालियां छीनने वाले दो स्नैचर काबू

वालियां छीनने वाले दो स्नैचर काबू

Sun, 24 Mar 2019 12:37 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
वालियां छीनने वाले दो स्नैचर काबू
महिला की वालियां झपटने वाले दो स्नैचर काबू
विज्ञापन

सन्नी एनक्लेव पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, वालियां बरामद कीं, दो दिन के रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। न्यू स्वराज नगर में बुजुर्ग महिला से सोने की वालियां झपटने वाले दो आरोपियों को सन्नी एनक्लेव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज एएसआई केवल सिंह ने बताया कि 8 फरवरी को न्यू स्वराज नगर की 56 वर्षीय महिला कर्मजीत कौर ने शिकायत दी थी कि जब वह महक नगर से पैदल घर की ओर आ रही थी तो झपटमारों ने उसके कानों से सोने की वालियां झपट ली थीं और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार आज जब हवलदार प्रेम सिंह, सिपाही परमिंदर सिंह तथा सिपाही प्रदीप सिंह झुगियां रोड पर मौजूद थे तो दो व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को काबू करके पूछताछ की तो आरोपियों ने माना कि वह खरड़ क्षेत्र में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते हैं। पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों के पास से बुजुर्ग महिला कर्मजीत कौर की सोने की वालियां भी बरामद कर लीं। पुलिस ने आरोपी छिंदा खान निवासी गांव पीर सोहाना जिला मोहाली तथा गुरसेवक सिंह निवासी गांव पक्की रूड़की जिला मोहाली को गिरफ्तार कर खरड़ अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो कैप्शन: पुलिस की गिरफ्त में स्नैचिंग के आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed