{"_id":"5a1dc13b4f1c1b9f678be3fe","slug":"201511899451-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता गुरनाम खेड़ी पर लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता गुरनाम खेड़ी पर लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी करने का आरोप
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता पर करोड़ों रुपये ठगी करने का आरोप
नेता ने आरोपों को किया खारिज, लोगों ने पुलिस को दी शिकायत
कॉलोनी काट कर किश्तों पर प्लॉट देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
गांव खेड़ी गुजरां निवासी भाजपा नेता गुरनाम सिंह खेड़ी पर कई लोगों ने करोड़ों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर आरोपी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को कई दिन पहले शिकायत दी थी, लेकिन अब तक आरोपी नेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ताओं ने एसएसपी मोहाली और डीएसपी डेराबस्सी से इंसाफ की मांग की है।
पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए शिकायतकर्ता सोहन सिंह निवासी गांव बरटाना समेत अन्य ने आरोप लगाया कि गुरनाम सिंह के साथ अच्छी जान पहचान है। गुरनाम सिंह और उसके परिवार ने उनको किश्तों में प्लाट देने के लिए भरोसे में ले लिया। गुरनाम सिंह और उसके पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह एक कालोनी काट रहा है, जहां उन्हें किश्तों में प्लॉट देगा। शिकायतकर्ता सोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने 5.75 लाख रुपये, कृष्ण कुमार निवासी शक्ति नगर ने चार लाख, रूप चंद निवासी चंदन गुजरां ने दो लाख, पावरकॉम से सेवामुक्त सोमनाथ पंडवाला ने 21 लाख 52 हजार रुपये, राज कुमार चंदन गुजरां ने साढ़े पांच लाख, धर्म चंद ने 4.65 लाख, हरनेक सिंह, करम सिंह, सुरजीत सिंह और सुच्चा सिंह ने 52 लाख रुपए, गुरदित सिंह निवासी बरोली ने आठ लाख रुपये उसे दिए थे। दो साल बाद न तो प्लाट दिए गए और न ही पैसे लौटाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस ठगी में गुरनाम सिंह और उसका परिवार भी शामिल है। पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि इन पैसों के साथ गुरनाम सिंह एक डेयरी खोल के लिए और अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर प्रापर्टी खरीद कर ली।
विज्ञापन
उधर, भाजपा नेता गुरनाम सिंह खेड़ी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा उन्होंने किसी के साथ धोखाधड़ी नहीं की। उनको बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने दावा किया कि किसी व्यक्ति का पैसा उनके पास नहीं है।
थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह बैंस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने बाद में आगे वाली कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी का पक्ष
इस बारे में डीएसपी डेराबस्सी पुरुषोतम सिंह बल ने कहा कि शिकायतकर्ताओं को बुधवार को कार्यालय में बुलाया गया है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।