{"_id":"5a9afbaf4f1c1b410b8bbe98","slug":"191520106415-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : रेलगाडी की चपेट में आकर टेक्नीकल डायरेक्टर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर : रेलगाडी की चपेट में आकर टेक्नीकल डायरेक्टर की मौत
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से टेक्निकल डायरेक्टर की मौत
ढकोली फाटक के पास शनिवार सुबह हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर ढकोली फाटक के पास शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित मित्तल (51) निवासी मकान नंबर-5ए, सेक्टर-38 चंडीगढ़ के रूप में हुई है, जो मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत नेशनल इंफोर्समेंट सेंटर चंडीगढ़ में टेक्निकल डायरेक्टर के पद पर तैनात था। रेलवे पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई कर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
लालड़ू रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज रामपाल ने बताया कि हादसे के बारे में शनिवार सुबह 10 बजे सूचना मिली। ढकोली के पास रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान अमित मित्तल एक ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह सुबह आठ बजे किसी काम से जीरकपुर गए थे। काफी देर तक उनके घर वापस न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उनका शव रेलवे लाइन पर मिला। पुलिस ने मृतक के भाई अरविंदर मित्तल के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।