फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : लगजरी कारों में घूमकर बेचते थे हेरोइन..पुलिस ने किया काबू

जीरकपुर : लगजरी कारों में घूमकर बेचते थे हेरोइन..पुलिस ने किया काबू

Sat, 06 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : लगजरी कारों में घूमकर बेचते थे हेरोइन..पुलिस ने किया काबू
लग्जरी कारों में घूमकर बेचते थे हेरोइन, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

15-15 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हेरोइन सप्लाई करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल कुमार निवासी फ्लैट नंबर-909, इम्पीरियल एस्टेट, पीरमुछल्ला (जीरकपुर) और लाभ सिंह निवासी पिंजौर के रूप में हुई है। दोनों को शनिवार को डेराबस्सी अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि लग्जरी कारों से लोगों को हेरोइन सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर एएसआई हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक सफेद सफारी कार को रोककर उसकी जांच की गई। इस दौरान पुलिस को आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


एक अन्य कार से बरामद हुई 15 ग्राम हेरोइन
जांच अधिकारी ने बताया सफारी कार के खिलाफ कार्रवाई को देख एक अन्य कार अचानक रुक गई। शक होने पर पुलिस ने उक्त कार चालक को दस्तावेज दिखाने को कहा। इसके बाद वह कार मोड़कर भागने की कोशिश की पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से आती है हेरोइन
एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी पीरमुछल्ला की सोसाइटी के फ्लैट में रहते हैं। दोनों के पास दिल्ली से हेरोइन आती है। इसके बाद आरोपी आपस में बांटकर अलग-अलग कार में घूमकर लोगों को सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed