फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   स्नैचिंग

घर के बाहर सब्जी खरीद रही वकील की पत्नी से स्नैचिंग

Tue, 18 Jul 2017 12:25 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
स्नैचिंग
फेज-1 में घर के बाहर रेहड़ी पर सब्जी खरीदने आई वकील की पत्नी से दिनदहाड़े स्नैचिंग का मामला सामने आया है। स्नैचर बाइक पर आए थे। महिला ने इस संबंध में थाना फेज-1 में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मैसेज फ्लैश कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना फेज-1 में सोमवार दोपहर एक बजे की है। एडवोकेट विवेक शर्मा की पत्नी एकता ने बताया कि वह सब्जी खरीदने के लिए बाहर निकली थीं। वह रेहड़ी पर सब्जी खरीद रही थीं, तभी वहां पर बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने पहले रेहड़ी वाले से सब्जी का रेट पूछा। इसके बाद एक युवक ने उन पर गिरने का बहाना बनाया। इस दौरान वह गले से 17 ग्राम सोने की चेन लेेकर फरार हो गया। इसके बाद वह काफी घबरा गई। महिला ने परिवार वालों को बताया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया। लेकिन फोन नहीं मिला। इसके बाद अपने परिवार समेत थाने गई। वहां पर उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में फोन मिलाया तो बजता रहा म्यूजिक
महिला ने बताया कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद पुलिस के सौ नंबर पर फोन किया। लेकिन फोन मिल नहीं रहा था। फोन पर केवल म्यूजिक बजता रहा था। उन्होंने बताया कि काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ थाने जाकर शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने में 5वीं स्नैचिंग
शहर में स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। एक महीने में यह 5वीं वारदात है। इस दौरान फेज-5 में एक महिला से स्नैचिंग हुई। इसके अलावा फेज-7, 3बी2, सेक्टर-66, सेक्टर-76 में वारदातें हो चुकी हैं। अभी तक इन मामलों के आरोपी नहीं पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed