फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   अहम खबर : राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

अहम खबर : राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Tue, 13 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
अहम खबर : राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
मोर का शिकार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन

अश्वनी कुमार
जीरकपुर।
पुलिस ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो सदस्य भागने में सफल रहे। आरोपी के पास से पुलिस को तीन मरे मोर मिले हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनीमाजरा(चंडीगढ़) निवासी राकेश सिंह (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दावा किया है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सहायक इंस्पेक्टर बरमा सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में जंगली जीवों का शिकार करने वाला एक गिरोह सक्रिय है। इसके बाद पुलिस की एक टीम सोमवार सुबह चंडीगढ़-अंबाला हाईवे स्थित बर्गर किंग रेस्तरां से गांव छत को जाने वाले रास्ते पर नाकेबंदी की। इस दौरान एक इंडेवर कार को पुलिस शक के आधार पर रुकने का इशारा किया। लेकिन जैसे ही कार रुकी तो उसमें सवार 2 लोग पुलिस को चकमा देकर भाग गए। जबकि एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को उसके पास से तीन मरे मोर बरामद हुए। इसमें दो मोर और एक मोरनी थी। पुलिस ने मृत मोरों को पोस्टमार्टम के लिए छतबीड़ जू पहुंचा दिया है।
विज्ञापन


दवा बनाने में किए जाते थे इस्तेमाल
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मोरों का शिकार करके उन्हें बेच देते थे। आरोपी ने बताया कि जिन लोगों को मोर बेचे जाते थे वह लोग इनका इस्तेमाल दवा बनाने में करते थे। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया है कि बरामद हुए मोर का शिकार उसने रविवार को छतबीड़ के पास किया था। इनको सोमवार बेचने जा रहे थे। आरोपी ने यह भी बताया कि मोर के पंखों का इस्तेमाल उन महिलाओं के लिए दवा बनाने में इस्तेमाल करते थे, जिनको बच्चा नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पुलिस ने एक सदस्यों को गिरफ्तार किया, दो फरार
-आरोपी से तीन मृत मोर बरामद, पोस्टमार्टम के लिए छतबीड़ जू भेजे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed