फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   एसके अस्पताल की साइड स्टोरी

एसके अस्पताल की साइड स्टोरी

Fri, 06 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
एसके अस्पताल की साइड स्टोरी
डेढ़ साल पहले भी पकड़ी गई थी सरबजीत कौर
विज्ञापन

कई वर्षों से चल रहा था यह कारोबार, संचालिका के पास डिग्री भी नहीं
सेहत विभाग की एसके अस्पताल में यह तीसरी रेड
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
एसके अस्पताल खरड़ में सेहत विभाग की दो साल में यह तीसरी रेड है। अस्पताल की संचालिका सरबजीत कौर के पास डॉक्टर की डिग्री न होने के बावजूद पिछले कई वर्षों से गर्भ की जांच और गर्भपात का धंधा अवैध तौर पर चला रही है। 26 अगस्त 2016 को भी हरियाणा के डॉक्टरों की टीम ने एक गर्भवती महिला के सहारे इस अस्पताल में रेड की थी। उस समय दो दलालों समेत अस्पताल की संचालिका सरबजीत कौर को अवैध तौर पर गर्भ की जांच करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और अस्पताल में रखी अल्ट्रासाउंड मशीन को जब्त कर लिया था। जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी सरबजीत कौर ने एक बार फिर पुराना धंधा शुरू कर दिया। अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के कारण वह कुछ समय तक बाहर के अल्ट्रासाउंड सेंटरों में अधिक पैसे देकर गर्भवती महिलाओं के गर्भ की जांच करवाती रही। कुछ समय बाद उसने एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन खरीद ली, जिससे वह अवैध तौर पर अपने अस्पताल में ही जांच करने लगी।
मोहाली स्वास्थ्य विभाग को जब इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने करीब पांच माह पहले 28 नवंबर 2017 को एक डॉक्टरों की टीम भेजकर एसके अस्पताल में छापेमारी की थी। डाक्टरों की टीम देखकर सरबजीत कौर के स्टाफ ने पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन को लिफ्ट में छुपा लिया था। इसके बाद अस्पताल गई डाक्टरों की टीम को भी बंद कर लिया गया था। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इन डॉक्टरों को बाहर निकाला था।
विज्ञापन

सीएमओ मोहाली ने सरबजीत कौर के खिलाफ इस बारे में शिकायत खरड़ सिटी पुलिस में दर्ज करवाई थी, लेकिन पांच महीने बीतने के बाद भी पुलिस अब तक इस मामले की जांच ही कर रही है। दूसरी ओर सरबजीत कौर ने रेड करने आई डॉक्टरों की टीम के खिलाफ कोर्ट पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed