फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बिल्डर भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

बिल्डर भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Tue, 23 Jan 2018 03:10 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
बिल्डर भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
बिल्डर भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

जमीन गिरवी रखकर लिया था करोड़ों का लोन
कर्ज नहीं चुकाने पर बैंक ने कुर्की के लिए भेजा नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
गाजीपुर रोड स्थित एरो होम्स नामक हाउसिंग सोसाइटी के बिल्डर भाइयों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने जो 203 फ्लैट बनाकर लोगों को बेचे हैं, उसके लिए बैंक के पास जमीन गिरवी रखकर करोड़ों रुपये लोन लिया था। कर्ज न चुकाने पर बैंक ने बिल्डर को रकम चुकाने या गिरवी रखी जमीन को कुर्क करने के लिए नोटिस भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, उक्त बिल्डर भाइयों ने अपने हाउसिंग सोसाइटी में 203 फ्लैट बनाए हैं। लोगों से मुंहमांगी कीमत लेकर उन्हें पजेशन दे दिया। कुछ दिनों बाद अब एक सरकारी बैंक ने नोटिस भेजकर बिल्डर द्वारा 14 करोड़ का लोन बकाया होने का दावा किया है। बैंक के नोटिस की जांच करने के बाद सामने आया कि बिल्डर ने उक्त प्रोजेक्ट की जमीन को गिरवी रखकर बैंक से 14 करोड़ रुपये लोन लिया है। सोसाइटी के अंदर फ्लैट मालिकों को बिल्डर की कारगुजारी का पता चला तो उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। जांच करने के बाद पुलिस ने बिल्डर भाइयों, सन्नी बांसल और नितिन बांसल के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि एरो होम्स सोसाइटी बिल्डर पर इससे पहले फर्जी दस्तावेज बनाकर एक ही फ्लैट दो लोगों को बेचने का मामला सामने आया था। पुलिस थाने में यह केस विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed