फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नोट खबर को ऑन लाइन मत चलाना जी - फिल्मी स्टाइ ल में किडनैपिंग

नोट खबर को ऑन लाइन मत चलाना जी - फिल्मी स्टाइ ल में किडनैपिंग

Sat, 06 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
नोट खबर को ऑन लाइन मत चलाना जी - फिल्मी स्टाइ ल में किडनैपिंग
फिल्मी स्टाइल में फेज-सात से दो लोग किए अगवा
विज्ञापन

आरोपी सफेद रंग की कार में आए थे, कार चला रही थी युवती
पता पूछने के बहाने बुटीक से बाहर बुलाया, गाड़ी में डालकर ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-सात मार्केट के बैक साइड में स्थित बुटीक से शुक्रवार शाम दो लोगों को फिल्मी स्टाइल में कार में डालकर अगवा करने का मामला सामने आया है। कार एक युवती चला रही थी, जबकि तीन-चार लोग उसके साथ थे। अगवा किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद जाहिर (24) और साजिद अहमद (26) के रूप में हुई है। दोनों बुटीक में मास्टर और कारीगर के रूप में काम करते थे। साथ ही मलोया चंडीगढ़ में रहते थे। घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर मटौर थाने की पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अब तक अगवा किए गए लोगों का कुछ पता नहीं लग पाया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना फेज-सात की मार्केट के बैक साइड में चलने वालै मैपल्स बुटीक पर शाम चार बजे बाद की है। अगवा किए गए मोहम्मद जाहिर के रिश्तेदार फैजान ने बताया कि सभी लोग बुटीक में काम कर रहे थे। तभी कुछ लोग व एक महिला सफेद रंग की कार में आए। साथ ही उनके मास्टर को बाहर बुलाया और कहा कि कुछ पूछना है। जबकि उनमें से कुछ लोगों ने उनके पते नोट किए। इसी बीच वह उनके रिश्तेदार व दूसरे को कार में डालकर ले गए। कार को महिला चला रही थी। उन्होंने तुरंत इस बारे में अपनी मालकिन गगनजीत कौर को बताया तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस की टीमें पहुंच गईं। हालांकि लोग बता नहीं पा रहे थे कि कार वाले उन्हें कहां ले गए। इस संबंध में मटौर थाने के एसएचओ जरनैल सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद जब मौके पर पहुंची पीसीआर ने इलाके के लोगों से पूछताछ की। लोग कुछ भी बताने से पीछे हट रहे थे। इसके साथ ही पुलिस पार्टी द्वारा इलाके में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। ताकि आरोपियों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल से कर रहे थे काम
बुटीक मालकिन ने बताया कि जिन लोगों को अगवा किया गया है। वह उनके यहां चार साल से काम कर रहे हैं। उनके बारे में कभी कोई शिकायत नहीं आई। उन्हें अपने कारीगरों की चिंता सता रही है कि उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed