फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2017 01:35 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
गैगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

-वेरना कार में सवार होकर जा रहा था सप्लाई देने
- डबल बैरल गन और चार कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने स्पेशल नाके पर वेरना कार समेत दबोचने मेें सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान कुलबीर सिंह निवासी तोगा के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने डबर बैरल गन व चार कारतूस बरामद किए है। आरोपी को शनिवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, फेज-6 की पुलिस चौकी को गुप्ता सूचना मिली थी आरोपी कार में हथियार रखकर लेकर जा रहा है। यह हथियार अवैध हैं। उसके पास किसी भी तरह के कोई दस्तावेज नहीं है। इसके बाद पुलिस पार्टी ने गांव झांमपुर व तोगा के बीच में पुल पर नाका लगाया, जहां से एक गाडी गुजरी। जब उसको रोक कर तलाशी ली गई तो उससे असलहा बरामद हुए।


अब खुलेगी गैंगस्टरों की पोल
रिमांड के दौरान पुलिस पूछातछ करेगी कि कुलवीर अब तक कौन-कौन से हथियार खरीद कर गैंगस्टरों या अपराधियों को सप्लाई कर चुका है। वहीं, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी हथियार कहां से लाता था।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी धंधा हुआ मंदा तो शुरू किया जिम
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। इसे बाद जब काम में मंदी आ गई तो वह जिम चलाकर अपने परिवार को पाल रहा था।

कोई बड़ा केस नहीं, लड़ाई-झगड़ों में था माहिर
पता चला है कि आरोपी पर कोई बड़ा केस दर्ज नहीं है। वह इलाके में लड़ाई-झगड़े के केस चल रहे हैं। पुलिस सकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed